विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिसकर्मी ने चार माह में निगले 40 चाकू, पेट में दर्द हुआ तो खुला राज

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2016 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 04:20 PM (IST)

एक पुलिस कर्मी चार महिने चाकू निगल रहा था। जब उसका पेट दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गया। जहां उसके पेट से 40 चाकू निकाले गए।

News Article Hero Image

जेएनएन, अमृतसर। पंजाब पुलिस का हेडकांस्टेबल गुरदासपुर निवासी सुरजीत सिंह (काल्पनिक नाम) एक के बाद एक पानी से 40 चाकू निगल गया। पेट दर्द होने पर उसे अमृतसर के एक अस्पताल लाया गया। पांच घंटे चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने सभी चाकुओं को बाहर निकाला।

42 वर्षीय सुरजीत सिंह तरनतारन जिले के एक थाने में तैनात है। पिछले एक वर्ष से वह मानसिक रूप से परेशान था। चार माह पूर्व उसने अमृतसर के रामबाग क्षेत्र से फोल्डिंग चाकू खरीदे। घर पहुंचकर पानी के साथ पांच चाकू निगल लिए। इसके बाद रोज पांच-पांच चाकू निगलने लगा। आठ अगस्त को उसे पेट दर्द हुआ। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अल्ट्रासाउंड करवाया गया।

देखें तस्वीरें : पुलिस कांस्टेबल निगल गया 40 चाकू, पेट दर्द के बाद खुल

पेट में काले रंग का गुच्छा दिखा। प्रारंभिक अवस्था में पेट का कैंसर लगा। पेट में दूरबीन डाली गई तो पता चला कि लोहे की चीज है। इसके बाद सीटी स्कैन करवाया गया तो पेट में चाकू दिखाई दिए। सुरजीत से पूछा तो उसने बताया कि वह कभी-कभी चाकू निगल लेता था।

कई चाकू पेट के अंदर खुल गए थे : डॉ. जतिंदर

डॉ. जतिंदर मल्होत्रा ने बताया कि चाकुओं को एंडोस्कोपी से निकालना संभव नहीं था। पांच सर्जनों की टीम तैयार की गई। पांच घंटे चले ऑपरेशन के बाद सुरजीत के पेट से 40 फोल्डिंग चाकू निकाले गए। दर्जन भर चाकू पेट के अंदर खुल गए थे। कुछ चाकू किडनी व लिवर के आसपास आड़े-तिरछे फंसे थे। खुले चाकुओं ने किडनी, लिवर, आंत में कट लगा दिए थे। पांच इंच आकार के चाकू चार माह तक शरीर में रहने के बाद जंग खा चुके थे। डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि सुरजीत को रीयल साइक्रेट्रिक डिजीज है। उसकी कहानी को इंटरनेशनल जनरल में प्रकाशित करवाएंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें