गणतंत्र दिवस पर गगन में फहराएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
अटारी पर देश के सबसे ऊंचा झंडा गणतंत्र दिवस पर फहराया जाएगा। इसके निर्माण पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत आएगी।
अटारी (विपिन कुमार राणा)। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर अटारी पर देश के सबसे ऊंचा झंडा 26 जनवरी को फहराया जाएगा। साढ़े चार करोड़ की लागत बनने वाले इस झंडे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसका निर्माण तो काफी समय पहले ही शुरू हो जाना था, परंतु पाकिस्तान द्वारा इस झंडे के स्थापना स्थान पर आपत्ति उठाने के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई। पहले यह सद्भावना द्वारा से मात्र 30 फीट की दूरी पर बनना था, परंतु अब यह अटारी पर स्थित पंजाब टूरिज्म विभाग की जगह पर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही इस जगह को टूरिज्म सेंटर के रूप मे भी विकसित किया जा रहा है।
नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा साढ़े चार करोड़ की लागत से लगाए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज की फाउंडेशन का काम शुरू कर दिया गया है। ट्रस्ट अधिकारियों का दावा है कि 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने लगेगा। फाउंडेशन के चल रहे काम का मुआइना करने स्थानीय निकायमंत्री अनिल जोशी विशेषरूप से वहां पहुंचे। जोशी ने डीआइजी अमृतसर सेक्टर जेएस ओबराय, ट्रस्ट अधिकारियों के साथ मौका-ए-मुआयना किया और अधिकारियों को पूरी गति से काम निपटाने को कहा।
पाकिस्तान ने जताई थी आपत्ति
राष्ट्रीय ध्वज लगाने का काम अप्रैल 2016 में निकायमंत्री जोशी ने शिलान्यास किया था। जून में अतरराष्ट्रीय अटारी सड़क सीमा पर स्थापित होने वाले देश के सबसे ऊंचे तिरंगे पर पाक ने आपत्ति जताई थी। पाक रेंजर ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का हवाला देकर सीमा सुरक्षा बल से तिरंगा अंतरराष्ट्रीय सीमा से 500 मीटर दूर लगाने का आग्रह किया था।
86,320 किलो के पोल पर होगा तिरंगा
देश में सबसे ऊंचाई पर लगाए जाने वाले तिरंगे की फाउंडेशन भी उसी मुताबिक तैयार की जा रही है। 30 बाय 30 फुट की फाउंडेशन, 18 फुट गहरी होगी। इस पर 107 मीटर का पोल लगेगा, जिसके 18 सेक्शन होगे। नीचे पोल की मोटाई 1830 एमएम और ऊपर ये मोटाई 500 एमएम होगी। ये पोल 86,320 किलो का होगा। पोल पर लगाए जाने वाला तिरंगा 50 बाय 90 फुट का होगा। ये तिरंगा फ्लैग फाउंडेशन आफ इंडिया द्वारा मुहैया करवाया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।