विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंग्लैंड में बोले कैप्टन, ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए इंदिरा को किया था रोकने का प्रयास

By Ankit KumarEdited By:
Published: Wed, 13 Sep 2017 03:22 PM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 03:23 PM (IST)

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इंग्लैंड में पंजाब और खुद से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने 1984 के घटनाक्रम को अपने जीवन का नाजुक मोड़ बताया।

इंग्लैंड में बोले कैप्टन, ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए इंदिरा को किया था रोकने का प्रयास
इंग्लैंड में बोले कैप्टन, ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए इंदिरा को किया था रोकने का प्रयास

जेएनएन, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इंग्लैंड की धरती से अप्रवासी पंजाबियों को भरोसा दिया कि अगर वह पंजाब में निवेश करते हैं तो एक सप्ताह में उन्हें सरकार की सारी मंजूरी दे दी जाएगी। इसी मंच से कैप्टन ने अकाली-भाजपा के दस साल के कार्यकाल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल ने पंजाब को दिवालिया बना दिया।

कैप्टन ने श्री हरमिंदर साहिब पर हुए हमले, बचपन में ही राजसी जीवन छिन जाने और सेना के अपने अनुभवों को भी सांझा किया। मंच था कैप्टन के जीवन पर किताब लिखने वाले विज्ञापन क्षेत्र की प्रमुख हस्ती सुहेल सेठ, लेखक खुशवंत सिंह और अप्रवासी पंजाबियों से विचार विमर्श का। खुशवंत ने कैप्टन के जीवन पर ‘द पीपल्स महाराजा’ किताब लिखी है। सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले का इंतजार कर रही है। पंजाब में स्थिति बहुत नाजुक है। पंजाब के पास ही पूरा पानी नहीं है तो वह किसी दूसरे सूबे को पानी नहीं दे सकता।

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने कहा, पंजाब सरकार को किसानों की परवाह नहीं

नशा व बेरोजगारी में बीते पिछले दस साल

कैप्टन ने कहा 10 सालों में सूबे की बुरी हालत के लिए नशा व बेरोजगारी बड़ा कारण रहे। पिछली सरकार ने पंजाब को पूरी तरह दिवालिया बना दिया। बादल सिर्फ और सिर्फ अपना ही सोचते थे। आतंकवाद के दौरान भी बहुत नुकसान पहुंचा था। अब पंजाब की आबोहवा रचनात्मक दिशा की तरफ बहने लगी है।

ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए इंदिरा को रोकने का प्रयास किया था

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1984 में घटा घटनाक्रम उनके जीवन का नाजुक मोड़ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इदिंरा गांधी को श्री हरिमिंदर साहिब से आतंकवादियों को हटाने के लिए कोई हल ढूंढने की बजाय टकराव का रास्ता अख्तियार न करने से रोकने के लिए मैंने प्रयास किया था लेकिन अफसोस, ऐसा न हो सका।

यह भी पढ़ें: गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए 11 अक्टूबर को होगा मतदान, मतगणना 15 को

कैप्टन ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को हर क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। विस चुनाव में जो वादे किए जा रहे हैं उन्हें भी पूरा किया जा रहा है। घर-घर रोजगार योजना के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर भी दिए जा रहे हैं।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।