Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM की मौजूदगी में मंत्रियों ने संभाला मोर्चा, जानें JJP के धानक ने क्‍यों पद संभालने से किया मना

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sat, 16 Nov 2019 08:35 AM (IST)

    हरियाणा कैबिनेट के विस्‍तार के बाद शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल की मौजूदगी में मंत्रियों ने अपने पदभार संभाले। दूसरी ओर जेजेपी कोटे के मंत्री अनू ...और पढ़ें

    Hero Image
    CM की मौजूदगी में मंत्रियों ने संभाला मोर्चा, जानें JJP के धानक ने क्‍यों पद संभालने से किया मना

    चंडीगढ़, [सुधीर तंवर]। हरियाणा में मंत्रियों के शपथ लेते ही प्रदेश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा सचिवालय में एक-एक कर नवचयनित मंत्रियों को उनके कार्यालयों में कुर्सी पर बिठाया। छह कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों ने अपने कार्यभार संभाले और अफसरों व समर्थकों के साथ मुलाकात-बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इन सबके बीच जजपा कोेटे के मंत्री अनूप धानक ने आज कार्यभार संभालने से इन्‍कार कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे पहले हैवीवेट विज ने संभाला पदभार, सीएम ने की मस्ती

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हैवीवेट मंत्री अनिल विज का कद और बढ़ाते हुए सबसे पहले उन्हें ही पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान सीएम मस्ती करने से भी नहीं चूके और विज की दाढ़ी पकड़कर हिलाई, जिसमें कुछ लगा हुआ था। दूसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल और फिर तीसरे नंबर पर मुख्यमंत्री ने इकलौती महिला मंत्री कमलेश ढांडा को पदभार ग्रहण कराया।

     

    कंवरपाल गुर्जर और कमलेश ढांडा को पदभार ग्रहण कराते मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल।

    शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। सभी नौ मंत्रियों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए सीएम ने अच्छे से काम करने की नसीहत दी।

    रणजीत सिंह चौटाला और डॉ. बनवारीलाल को पदभार ग्रहण कराते मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल।

    छह कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को सीएम ने बैठाया कुर्सी पर, अनूप धानक ने किया मना

    जजपा कोटे से राज्य मंत्री बने अनूप धानक ने पहले गुरु का आशीर्वाद लेकर आने की बात कहते हुए पदभार नहीं संभाला। हालांकि उनके दफ्तर में नहीं बैठने को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की गैरमौजूदगी से जोड़कर देखा जा रहा है। दुष्‍यंत चौटाला शुक्रवार को चंडीगढ़ से बाहर थे।

    दो महीने बाद हरियाणा सचिवालय हुआ गुलजार, गलियारों से लेकर मंत्रियों के दफ्तरों में उमड़े लोग

    इन सबके बीच करीब दो महीने बाद हरियाणा सचिवालय फिर से गुलजार दिखा। विगत 21 सितंबर को चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से ही तत्कालीन मंत्री फील्ड में उतर गए थे। इसके चलते अफसरों और कर्मचारियों की हाजिरी घटने से आमजन की आवाजाही भी सचिवालय में घट गई थी। मंत्रियों के पदभार संभालने के बाद अधिकतर अफसर और कर्मचारी अपनी सीट पर नजर आए।

    मूलचंद शर्मा और संदीप सिंह को पदभार ग्रहण कराते मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल।

    नए मंत्रियों काा पहला दिन होने के कारण सचिवालय के गलियारों से लेकर उनके दफ्तरों में समर्थकों की भीड़ लगी रही। खासकर आठवीं मंजिल पर जिसे देखो, वही हाथों में गुलदस्ता लेकर घूम रहा था, क्योंकि अधिकतर मंत्रियों के दफ्तर इसी फ्लोर पर हैं। मंत्रियों ने भी उत्साहित समर्थकों का दिल नहीं तोड़ा और दिल खोलकर सभी से मुलाकात की।

    यह भी पढ़ें: Manohar Lal Khattar Cabinet: 10 बिंदुओं में जानें मनोहरलाल मंत्रिमंडल का हर राज

    संदीप सिंह को पंसद नहीं आया कमरा, बदला दफ्तर

    खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह को अपना कमरा पसंद नहीं आया। उन्हें आठवीं मंजिल पर कमरा नंबर 25 दिया गया था जिसमें पिछली सरकार में राज्य मंत्री बनवारी लाल बैठते थे। इस बार कैबिनेट मंत्री बने बनवारी लाल को कमरा नंबर 24 मिला है। संदीप सिंह ने कमरे को छोटा बताया जिसके बाद उन्हें साथ लगता कमरा नंबर 43 दे दिया गया। इसमें पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री कविता जैन बैठा करतीं थी। नए कमरे से खेल मंत्री संतुष्ट दिखे।

     

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

     

    यह भी पढ़ें: सुल्‍तानपुर लोधी में दिखा अद्भूत नजारा, 13 दिन लंगर सेवा में जुटे रहे 80 हजार से अधिक लोग