धार में सरस्वती की पालकी यात्रा को लेकर तनाव
धार में बंसत पंचमी पर वाग्देवी की पालकी यात्रा निकालने को लेकर जिला प्रशासन और मां सरस्वती जन्मोत्सव समिति आमने-सामने हो गए हैं। समिति के धार बंद के आव्हान पर लोगों में भय के चलते धार बंद रहा। वहीं उपद्रवियों से निपटने के लिए प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है। अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इंदौर, जागरण संवाददाता। धार में बंसत पंचमी पर वाग्देवी की पालकी यात्रा निकालने को लेकर जिला प्रशासन और मां सरस्वती जन्मोत्सव समिति आमने-सामने हो गए हैं। समिति के धार बंद के आव्हान पर लोगों में भय के चलते धार बंद रहा। वहीं उपद्रवियों से निपटने के लिए प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है। अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
धार में 28 जनवरी को बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती जन्मोत्सव समिति ने शहर में वाग्देवी की पालकी यात्रा निकालने का ऐलान किया था। जिसे प्रशासन ने गैर परंपरागत बताते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। समिति ने इसके विरोध में धार बंद का आव्हान कर दिया। सुबह से अनहोनी की आशंका के चलते सभी बाजार, दुकानें, स्कूल और कॉलेज बंद रहे। आवागमन के साधन भी धार में सुबह से शुरू नहीं हुए। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बसों को चालू करवा दिया। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। पूर्व संघ प्रचारक और समिति के प्रमुख नवलकिशोर शर्मा पालकी निकालने को लेकर अनशन पर बैठे हुए थे। जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। कई जगह दुकानें बंद करा रहे लोगों को पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा। कुल 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर