विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन बड़े सितारों के परफेक्ट हेल्थ का जानिए क्या है राज

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 27 Dec 2016 10:29 AM (IST)Updated: Tue, 27 Dec 2016 01:22 PM (IST)

74 साल के अमिताभ बच्चन आज भी बॉलीवुड में पूरी तरह से सक्रिय हैं। खुद को फिट रखने के लिए वो अपने खान-पान से कभी समझौता नहीं करते हैं।

News Article Hero Image

लोगों में काफी उत्सुकता रहती है कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस के सेक्सी फिगर का राज क्या है। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहिद कपूर तक अपने फिटनेस को कैसे रखते हैं मेंटेन। तो ऐसे में चलिए हम बताते हैं कि इन सितारों के सेहत के पीछे छुपे राज आखिर है क्या।

करियर को बेहतर बनाना है तो पहले बनें ऐसे

बात पहले बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन की करते हैं। क्योंकि 74 की उम्र में भी वो अभिनय के क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय हैं। एक्शन सीन, डांस से लेकर हर तरह से रोल में वो आज भी न्यू कमर को टक्टर देते हैं। अमिताभ को लगता है कि वेजिटेरियन फूड खाकर वो ज्यादा एनर्जेटिक फील करते हैं। इसलिए उन्होंने नॉनवेज छोड़कर वेज डाइट फॉलो किया। अमिताभ अपने खानपान से कोई समझौता नहीं करते हैं। तभी तो आज भी वो खूब एक्टिव रहते हैं।

अमिताभ की तरह शाहिद कपूर को भी लगता है कि वेज खाने से उनकी सेहत अच्छी बनीं रहती है। वो ज्यादा एक्टिव फील करते हैं, ऐसे में उन्होंने भी नॉनवेज से तौबा कर ली और शुद्ध शाकाहारी भोजन उनके डेली खाने का हिस्सा हैं। इसके अलावा को जिम में भी खूब पसीना बहाते हैं।

आलिया भट्ट के अभिनय ने उनके फैन्स को दीवाना कर दिया है। इस साल आई उनकी फिल्म 'उड़ता पंजाब' और 'डियर जिंदगी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। काम के प्रति उनका समर्पर्ण बहुत ज्यादा है। अपनी उम्र के हिसाब से करियर में उन्होंने अच्छी सफलता हासिल की है। शूटिंग के दौरान वो काफी एनरजेटिक भी रहती हैं। आलिया भी अपने हेल्दी स्किन और शाइनी हेयर के लिए वेजिटेरियन डाइट फॉलो करती हैं।

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट ने अपनी हेल्थ और ब्यूटी को बनाए रखने के लिए नॉनवेज खाना छोड़ दिया। कंगना स्लिम ट्रिम होने के साथ-साथ काफी एक्टिव भी हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने अपने मोटापे को देखते हुए नॉनवेज खाना छोड़ दिया। उन्हें लगता है कि नॉनवेज से उनका मोटापा और बढ़ रहा है जिसके चलते वो वेज डाइट फॉलो करती हैं।

आसान नहीं था शाहिद कपूर का फिल्मी सफर, बुरे दिन से भी खूब हुआ सामना

सोनाक्षी की ही कतार में विद्या बालन भी शामिल हैं। उनका भी यही मानना है कि नॉनवेज काफी वेट बढ़ाता है। इस वजह से वो भी वेजिटेरियन डाइट फॉलो करती हैं। हाल ही में विद्या फिल्म 'कहानी 2' में नजर आईं जिसमें उनके अभिनय के साथ लुक की भी काफी तारीफ हुई