विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसान नहीं था शाहिद कपूर का फिल्मी सफर, बुरे दिन से भी खूब हुआ सामना

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2016 11:17 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 25 Dec 2016 01:50 PM (GMT+05:30)

शाहिद कपूर आज बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर मे से एक हैं। लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मौजूदा समय में शाहिद कपूर की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ काफी अच्छे दौर से गुजर रही है। पर्सनल लाइफ में उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम मिसा रखा है। वहीं प्रोफेशनल लाइफ में उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'उड़ता पंजाब' जबरदस्त हिट रही। मगर उनके लिए भी वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहा। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में शाहिद ने खुलकर अपने संघर्ष पर बोला है।

ट्विंकल खन्ना से सीखें, काम के साथ कैसे संभालें अपना परिवार

ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि पंकज कपूर के बेटे होने के नाते शाहिद के लिए बॉलीवुड में कदम रखना आसान रहा होगा, मगर ऐसा नहीं था। इस बारे में शाहिद का कहना है, 'सभी यही सोचते हैं कि वो तो पंकज कपूर का बेटा है, इसलिए इसको तो ब्रेक मिल गया होगा। मगर मैं 100 ऑडिशंस से रिजेक्ट किया जा चुका हूं। मेरे पास यहां तक कि खाने या ऑडिशंस में जाने तक के पैसे नहीं थे। मैंने वो जिंदगी जी हैं और मैं इस बारे में बातें नहीं करना चाहता, मगर यही मेरी सच्चाई है।

शाहिद की पहली फिल्म 'इश्क विश्क' सुपरहिट साबित हुई थी और इसके बाद उन्हें असल में लगा कि दुनिया ने उनकी जिद के लिए इस तरह से सम्मानित किया है। इसके बाद करियर में उतार-चढ़ाव देखते ही शाहिद अब इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

40 पार कर चुकीं मलाइका के हॉट फिगर का ये है राज

शाहिद को लगता है कि भगवान ने आशीर्वाद के तौर पर उन्हें यह करियर दिया है और वो इस मौके को बर्बाद नहीं होने देना चाहते। शाहिद के मुताबिक, यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें 13 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है। आपको बता दें कि शाहिद संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' उनका दमदार है, जिसके डायरेक्टर हैं।