विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

40 पार कर चुकीं मलाइका के हॉट फिगर का ये है राज

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 02:04 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 03:40 PM (IST)

मलाइका अरोड़ा के जैसा हॉट फिगर पाने की हर महिला की दिली इच्छा होती है। तो चलिए हम बताते हैं उनके परफेक्ट फिगर का क्या है राज।

News Article Hero Image

वैसे तो बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेज हैं जो अपने हॉट फिगर से लाखों को दीवाना बनाती हैं, लेकिन कम ही ऐसी अभिनेत्री हैं जो 40 की उम्र पार करने के बाद भी एकदम फिट और परफेक्ट हैं। इस फेहरिस्त में मलाइका अरोड़ा खान का नाम भी शामिल है। अब आप सोच रही होंगी की आखिर एक बच्चे की मां होने के बाद भी मलाइका इतनी फिट कैसे रहती हैं तो चलिए हम बताते हैं उनके हॉट फिगर का राज।

स्लो गेम में अमृता की तेज रफ्तार

1- मलाइका की फिटनेस का राज उनका डेली योगा है, जिसे वो करना कभी नहीं भूलती हैं। इसके अलावा वो जिम भी जाती हैं।

2- मलाइका का मानना है कि डेली जॉगिंग, दौड़ और वर्कआउट करने से आप एक्टिव होने के साथ स्लिम, ट्रिम बनीं रहेंगी। मलाइका के दिनचर्या में ये चीजें शामिल हैं।

3- अपने दिन की शुरूआत वो गर्म पानी के साथ शहद की कुछ बूंदे और नींबू से करती हैं। उन्हें हेल्दी खाना पसंद है जिसमें कम कैलोरी होती है। हालांकि कभी कभार वो भी चटपटे खाने का मजा ले ही लेती हैं।

उम्र पर लगी जज्बे की लगाम

4- मलाइका के ग्लोइंग स्किन का राज दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना हैं। इसके अलावा वो जूस पीना नहीं भूलती हैं।

आप भी अगर पाना चाहती हैं मलाइका जैसा फिगर और स्कीन तो जरूर फॉलो करें उनके फिट रहने के ये तरीके। इन टिप्स को आजमाने के बाद लोग आपकी भी तारीफ में जरूर कसीदे पढ़ेंगे।