यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्विंकल खन्ना से सीखें, काम के साथ कैसे संभालें अपना परिवार
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल ने साल 2001 अभिनय जगत से अलविदा कहने के साथ ही अक्षय कुमार से शादी कर ली थी।

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने शादी के बाद इस ग्लैमरस इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह दिया। उनमें से एक ट्विंकल खन्ना का भी है। जिन्होंने बॉलीवुड करियर को शादी के बाद तवज्जो नहीं दिया और आज एक अच्छी पत्नी के साथ अच्छी मां और एक बिजनेस वुमन हैं।

ट्विंकल आखिरी बार साल 2001 में फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' में नजर आई थीं। इसके बाद साल 2010 में फिल्म 'तीस मार खान' को को-प्रोड्यूस करने के साथ उसमें मेहमान की भूमिका में नजर आईं। फिल्म 'थैंक्यू', 'पटियाला हाउस', 'खिलाड़ी 786' और 'हॉलीडे' जैसी फिल्मों को भी वो को- प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल ने साल 2001 अभिनय जगत से अलविदा कहने के साथ ही अक्षय कुमार से शादी कर ली थी।

आज ट्विंकल के दो बच्चे हैं बेटा आराव और बेटी नितारा हैं। ट्विंकल अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी पूरा समय देती हैं। ट्विंकल अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं करती। काम से फुर्सत में आते ही अक्षय और ट्विंकल बच्चों के साथ छुट्टियों पर भी जाते हैं।

ट्विंकल अच्छी लेखिका भी हैं। उनकी पहली किताब 'मिसेज फनी बोंस' काफी प्रचलित रही। इसके अलावा भी वो लिखने पढ़ने की काफी शौकीन हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो ट्विंकल एक परफेक्ट वूमन हैं जिन्होंने अपने करियर के साथ-साथ परिवार में भी बेहतरीन समंजस्य स्थापित किया।
