Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिखिए सफलता की इबारत

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Sat, 16 Apr 2016 01:25 PM (IST)

    हर कोई बनना चाहता है सफल इंसान, करिए सही तरीके से तैयारी क्योंकि यह नहीं है एक दिन का काम। टिप्स पर्सनॉलिटी, रिलेशनशिप एंड सॉफ्ट स्किल ट्रेनर डॉ. रूबी ...और पढ़ें

    Hero Image

    हर कोई बनना चाहता है सफल इंसान, करिए सही तरीके से तैयारी क्योंकि यह नहीं है एक दिन का काम। टिप्स पर्सनॉलिटी, रिलेशनशिप एंड सॉफ्ट स्किल ट्रेनर डॉ. रूबी चावला के...

    हम सब आदत से मजबूर होते हैं। एक दिन में आप सफल नहीं हो सकते हैं। सफल होने में समय लगता है। बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट जो कि मल्टी बिलियन कंपनी है, को एक साल में खड़ा नहीं किया है। बास्केट बॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन एक दिन में बास्केट बॉल के स्टार नहीं बन गए। इन सबको भी सफल होने में

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वक्त लगा। किसी ने खूब कहा है कि ‘महान कार्य समय लेते है।’

    निर्धारित करिए लक्ष्य

    सफलता की बात तब तक न करें जब तक आपको ये पता न हो कि जिंदगी से आपको क्या चाहिए? अगर आपके पास टैलेंट नहीं है तो आप अपने टैलेंट को पैदा करें। सोचने से कुछ खर्च नहीं होता है बल्कि सोचने से आपको अपने सपनों को साकार करने में मदद मिलती है।

    काम दिलाता पहचान

    सफल लोग अपने काम के प्रति जुनूनी होते हैं। सफल लोगों पर नजर डालें, चाहे वो बिजनेस मैन हो या खिलाड़ी, सब अपने काम के प्रति जुनूनी हैं। स्टीव जॉब्स ने कहा था कि आपका काम आपकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा भरने वाला होता है और आप उसी काम से संतुष्ट होते हैं, जिसमें आप विश्वास रखते हैं।

    कंफर्ट जोन से बाहर निकलिए

    सफल लोग अत्यधिक दृढ़निश्चयी और वचनबद्ध होते हैं। आप अपने जीवन में चाहने वाले लक्ष्य के प्रति कितने वचनबद्ध हैं? क्या आप अपना खाली समय अपने लक्ष्य को देते है या सिर्फ टीवी देखते और कंप्यूटर गेम्स खेलते हैं। सफल होना सही मायने में कंफर्ट जोन से बाहर आना और वो करना है जो लोग नहीं करना चाहते हैं। सफल

    होने के लिए आप को पूरी तरह अपने लक्ष्य और सपनों की ओर वचनबद्ध होना होगा।

    खुद पर करें भरोसा

    सफल लोग अपने सपने पर भरोसा रखते हैं। लोग वही कार्य करते हैं जो उन्हें लगता है कि यह संभव है। अगर आपको विश्वास नहीं है कि आप उड़ भी सकते हैं तो आप कभी भी नीचे कूदने का साहस नहीं करेगीं। अगर आपको विश्वास नहीं है कि आप एवरेस्ट पर चढ़ सकती हैं तो आप कोशिश भी नहीं करेंगी। अगर आप खुद पर भरोसा करेंगी तो रिसर्च करेंगी, खुद को तैयार करेंगी और एक दिन आप एवरेस्ट पर चढ़ भी लेंगी। तो अपने सपनों पर और खुद पर भरोसा रखें।