विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जासूसी पर ब्रिटेन ने अमेरिका से नहीं मांगी माफी

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sat, 18 Mar 2017 03:40 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 07:57 PM (IST)

गुरुवार को फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की शह पर ब्रिटिश गुप्तचर ...और पढ़ें

जासूसी पर ब्रिटेन ने अमेरिका से नहीं मांगी माफी
जासूसी पर ब्रिटेन ने अमेरिका से नहीं मांगी माफी

वाशिंगटन, आइएएनएस। ह्वाइट हाउस ने कहा है कि ब्रिटेन के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जासूसी करने के आरोप पर माफी नहीं मांगी गई है। ब्रिटेन की गुप्तचर संस्था पर अमेरिकी राष्ट्रपति की जासूसी करने का आरोप है। ह्वाइट हाउस के प्रवक्ता सेआन स्पिसर ने कहा कि ब्रिटेन सरकार से माफी मांगने की रिपोर्ट निराधार है।

गुरुवार को फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की शह पर ब्रिटिश गुप्तचर संस्था ने ट्रंप टावर के फोन टेप करने में मदद की थी। ब्रिटेन से माफी मांगने के बारे में पूछे जाने पर स्पिसर ने कहा, 'मैं नहीं समझता कि हमें किसी बात के लिए माफी मांगने की जरूरत है। हम माफी की खबर पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।'

यह भी पढ़ें-  गिलगित-बाल्टिस्तान पर चीन ने साधी चुप्पी

जर्मनी की चांसलर के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यही सवाल उठाने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'हमने कुछ भी नहीं कहा है। आप इस बारे में हमसे कुछ भी नहीं पूछिए। आप फॉक्स से सवाल कीजिए।' ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि ह्वाइट हाउस ने अपना आरोप वापस ले लिया है। प्रवक्ता ने कहा कि हमने ट्रंप प्रशासन से स्पष्ट किया है कि यह दावा निराधार है और इसे नजरअंदाज कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- यमन: शरणार्थियों से भरी नाव पर हवाई हमले में 40 मरे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।