विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमन: शरणार्थियों से भरी नाव पर हवाई हमले में 40 मरे

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 18 Mar 2017 02:07 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 02:13 PM (IST)

सोमालिया मूल के लोगों पर यमन के समुद्री तट के पास हवाई हमला किया गया जिसमें 40 लोगों के मारे जाने की खबर है ।

यमन: शरणार्थियों से भरी नाव पर हवाई हमले में 40 मरे
यमन: शरणार्थियों से भरी नाव पर हवाई हमले में 40 मरे

दुबई  (रायटर)।  एक अमानवीय घटनाक्रम में यमन के समुद्री तट के नजदीक एक इंजन चालित नाव पर हेलीकॉप्टर से हमले में 40 शरणार्थी मारे गए। मारे गए लोगों के सोमालिया मूल का होने की जानकारी मिली है। यह सूचना संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी संस्था ने दी है।

यमन के तटरक्षक अधिकारी मुहम्मद-अल-अलय के अनुसार घटना चरमपंथी संगठन हौती के नियंत्रण वाले होदेदाह इलाके की है। ये शरणार्थी यमन से सूडान जा रहे थे, तभी उन पर अपाचे हेलीकॉप्टर से बाब-अल-मेंदाब के करीब हमला किया गया। संयुक्त राष्ट्र की संस्था ने ट्वीट करके बताया है कि हमले में 40 शरणार्थियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। जबकि अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास सोसायटी ने 33 लोगों के मारे जाने, 29 के घायल और कुछ के लापता होने की सूचना दी है। नाव के चालक दल में शामिल इब्राहीम अली जेयाद के मुताबिक हमले के बाद 80 शरणार्थियों को बचा लिया गया है।

यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में सुन्नी मुस्लिम देशों की सेनाएं हौती विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। हौती विद्रोही शिया समुदाय के हैं। सऊदी अरब गठबंधन ने नाव पर हमले में हाथ होने से इन्कार किया है।

यह भी पढ़ें: गठबंधन सेना का यमन में हवाई हमला, 30 विद्रोहियों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।