विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...जब व्हाइट हाउस हो गया कन्फ्यूज, थेरेसा मे को बना दिया एक पॉर्न स्टार

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 28 Jan 2017 01:31 AM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2017 10:40 AM (IST)

राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूनाइटेड किंगडम की प्रधानमंत्री टेरेसा मे के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

...जब व्हाइट हाउस हो गया कन्फ्यूज, थेरेसा मे को बना दिया एक पॉर्न स्टार
...जब व्हाइट हाउस हो गया कन्फ्यूज, थेरेसा मे को बना दिया एक पॉर्न स्टार

नई दिल्ली, जेएनएन: अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के नाम को पॉर्न स्टार और मशहूर मॉडल टेरेसा मे के साथ मिक्स कर दिया। यह गलती 1 बार नहीं बल्कि पूरे तीन बार की गई। व्हाइट हाउस की ओर से थेरेसा मे की यात्रा को लेकर जारी आधिकारिक बयान में तीन बार ब्रिटिश पीएम का नाम गलत उच्चारित कर दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्टाफ ने थेरेसा की जगह टेरेसा नाम बोल दिया।

बयान में शुक्रवार को ओवल दफ्तर में होने वाली द्विपक्षीय मुलाकात, लंच और संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की जानकारी दी गई थी। इसी दौरान गड़बड़ी हुई। बयान में कहा गया कि दोपहर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूनाइटेड किंगडम की प्रधानमंत्री टेरेसा मे के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद दो और मौकों पर भी टेरेसा ही बोला गया। गौरतलब है कि टेरेसा मे पूर्व ग्लैमर मॉडल और पॉन एक्ट्रेस थीं।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- एयर फोर्स वन है बेहतर विमान

गर्मियों में पिछले साल जब थेरेसा मे चुनावों में खड़ी हुर्इ थीं तब भी टेरेसा मे का नाम ट्रेंड करने लगा था। उस समय टेरेसा ने ट्वीट कर कहा था कि मुझे यह काफी अजीब लगा कि कितने लोग प्रधानमंत्री मानते हैं। यह दिखाता है कि कुछ लोग कितने भोले हैं।

व्हाइट हाउस की ओर से यह एक दिन में दूसरी बड़ी गलती है। इससे पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति की ऑस्ट्रेलिया की मंत्री जूली बिशप से बातचीत को लेकर जारी किए गए बयान में गलती हो गई थी। बिशप को ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री बता दिया गया था जबकि वहां के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल हैं। इधर, थेरेसा मे दुनिया की पहली नेता होंगी जो डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगी। ट्रंप पिछले सप्ताह ही राष्ट्रपति बने हैं।

यह भी पढ़ें- पुरुषों के बढ़ने और महिलाओं के कम होने से चीन हुआ चिंतित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।