क्या होगा? अगर धरती घूमना भूल जाए तो..
हमने बमुश्किल ही कभी इसबारे में सोचा होगा। जिस धरती पर हम इस समय हैं, वह अपनी धुरी पर 1,670 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से घूम रही है। क्या हो अगर इसका घूमना एकदम रुक जाए। लंदन के वैज्ञानिक माइकल स्टीवंस ने इसी सवाल का जबाव ढूंढने की कोशिश की है जिससे जुड़ा एक वीडियो उन्होंने यूट्यूब पर शेयर किया है।
लंदन। हमने बमुश्किल ही कभी इसबारे में सोचा होगा। जिस धरती पर हम इस समय हैं, वह अपनी धुरी पर 1,670 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से घूम रही है। क्या हो अगर इसका घूमना एकदम रुक जाए।
लंदन के वैज्ञानिक माइकल स्टीवंस ने इसी सवाल का जबाव ढूंढने की कोशिश की है जिससे जुड़ा एक वीडियो उन्होंने यूट्यूब पर शेयर किया है। स्टीवंस के मुताबिक, 'पृथ्वी अगर एकाएक घूमना बंद कर दे तो भी उसका वातावरण गतिमान बना रहेगा। वायु 1,670 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसमें लाखों लोगों की खौफनाक मौत हो सकती है। ये तूफानी हवा रास्ते में आने वाली हर चीज को नष्ट करती चली जाएगी। मनुष्य किसी बंदूक की गोली की रफ्तार से एक-दूसरे से टकराएंगे। उस समय का वातावरण कुछ ऐसा ही होगा, जैसे परमाणु विस्फोट के बाद आसमान में धुंए का गुबार बन जाता है।'ये हवाएं बड़े पैमाने पर आग और भूमि के कटाव का कारण होगी। इसके साथ ही पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र समाप्त हो जाएगा। जिससे नाभिकीय व अन्य प्रकार के प्राण घातक विकिरण फैल जाएंगे। पृथ्वी पूरी तरह से गोल हो जाएगी। वर्तमान में पृथ्वी का आकार नारंगी की तरह बीच से थोड़ा बाहर निकला हुआ है। पृथ्वी का घूमना बंद हो जाने से समुद्रों का पानी एकाएक उछलेगा। समुद्रों का नए सिरे से विभाजन होगा। पूरी पृथ्वी पर बाढ़ की सी स्थिति होगी। पृथ्वी पर आधे साल दिन रहेगा और आधे साल रात रहेगी। यह सब सुनने में जितना खौफनाक लग रहा है, असलियत उससे कहीं और ज्यादा भयावह हो सकती है। हालांकि, नासा ने ऐसी किसी भी संभावना से इन्कार करते हुए कहा है कि आने वाले कई अरब वर्षो तक ऐसी घटना होने की कोई आशंका नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।