Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन में खूनी संघर्ष, 50 मरे

    By Edited By:
    Updated: Sun, 04 May 2014 03:08 AM (IST)

    यूक्रेन में सुरक्षा बलों और रूस समर्थकों के बीच हुई खूनी संघर्ष में मरने वालों की संख्या 50 से ऊपर पहुंच गई है। अलगाववादियों के साथ खूनी झड़पों के बाद अंतरिम राष्ट्रपति ओलेक्जेंडर तुर्चिनोव ने शनिवार को दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी। उन्होंने दो मई को यूक्रेन के लिए दुखद दिन करार देते हुए कहा कि ओडेसा समेत दूसरी जगह मारे गए लोगों को याद रखा जाएगा।

    Hero Image

    कीव। यूक्रेन में सुरक्षा बलों और रूस समर्थकों के बीच हुई खूनी संघर्ष में मरने वालों की संख्या 50 से ऊपर पहुंच गई है। अलगाववादियों के साथ खूनी झड़पों के बाद अंतरिम राष्ट्रपति ओलेक्जेंडर तुर्चिनोव ने शनिवार को दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी। उन्होंने दो मई को यूक्रेन के लिए दुखद दिन करार देते हुए कहा कि ओडेसा समेत दूसरी जगह मारे गए लोगों को याद रखा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्रोहियों के कब्जे वाले स्लावांस्क शहर पर कब्जे के लिए शुक्रवार को हुए संघर्ष में चार सैनिकों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद दक्षिण शहर ओडेसा में रूस समर्थक और विरोधी आपस में भिड़ गए। संघर्ष में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पेट्रोल बमों से हमला किया। सुरक्षा सेवा ने ओडेशा में हिंसा भड़काने के लिए माल्दोवा से अलग हुए ट्रांसदनीस्त्रिया और रूसी समर्थकों पर आरोप लगाया।

    यूक्रेन में पश्चिम समर्थित सरकार के सत्ता संभालने के बाद यह सबसे खूनी दिन रहा। रूसी सीमा से लगे क्षेत्रों में भी हिंसा भड़क उठी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार से जारी संघर्ष में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। संघर्ष के बाद रूस समर्थक ट्रेड यूनियन की इमारत में घुस गए, जिसमें आग लगा दी गई और 37 लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में 130 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    ओडेसा में खूनी संघर्ष उसी दिन हुआ जब कीव सरकार ने यहां से सैकड़ों किमी दूर पूर्व में अलगाववादियों के गढ़ पर अपना नियंत्रण हासिल करने के लिए जोरदार कार्रवाई की, जिसे सशस्त्र रूस समर्थक विद्रोहियों ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ दोनेत्स्क घोषित कर दिया है। विद्रोहियों की वहां पर यूक्रेन से अलगाव के लिए 11 मई को जनमत संग्रह कराने की योजना है। इस बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता ने हिंसा को यूक्रेन की बेतुकी नीतियों की पैदाइश बताया।

    पिछले आठ दिन से बंधक बनाए गए सात यूरोपीय सैन्य पर्यवेक्षकों को रूस समर्थक विद्रोहियों ने शनिवार को रिहा कर दिया। शुक्रवार को रूस समर्थक विद्रोहियों ने यूक्रेन के दो हेलीकॉप्टर मार गिराए थे, जिसमें दो पायलट मारे गए। कीव पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में जारी अशांति के लिए मॉस्को पर आरोप लगाता रहा है। हालांकि, रूस इससे इन्कार करता आया है।

    सुरक्षा सेवा के मुख्यालय पर दोबारा नियंत्रण

    यूक्रेनी सेना ने पूर्वी शहर क्रमातो‌र्स्क में सुरक्षा सेवा के मुख्यालय पर दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि मुख्यालय अब नेशनल गार्ड के नियंत्रण में है।