विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप ने तोड़ी 45 साल बाद पहली बार परंपरा, पत्रकारों के रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 26 Feb 2017 10:43 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 10:00 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के वार्षिक रात्रिभोज में शामिल होने से इंकार कर दिया है।

ट्रंप ने तोड़ी 45 साल बाद पहली बार परंपरा, पत्रकारों के रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे
ट्रंप ने तोड़ी 45 साल बाद पहली बार परंपरा, पत्रकारों के रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे

वाशिंगटन (जेएनएन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मीडिया से तनातनी जारी है। अब उन्होंने कहा है कि वह करीब सौ साल से चले आ रहे व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के सालाना रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। यह रात्रिभोज 29 अप्रैल को होना है। ट्रंप ने ट्विटर पर घोषणा की, 'मैं इस साल ह्वाइट हाउस कॉरेसपोंडेंट्स एसोसिएशन के रात्रिभोज में शामिल नहीं होऊंगा। कृपया हर किसी को मेरी शुभकामनाएं दें।'
इसलिए होता है आयोजन
इस भोज में पत्रकारिता छात्रवृत्तियों के लिए धन जुटाया जाता है। इस सालाना समारोह में राष्ट्रपति, पत्रकार, चर्चित हस्तियां और वॉशिंगटन के चुनिंदा लोग शामिल होते हैं। ट्रंप का यह कदम वर्षो से चली आ रही उस परंपरा के विपरीत है, जिसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति इस समारोह में शिरकत करते हैं। पिछले कुछ दिनों में ट्रंप ने अमेरिका के मुख्यधारा के मीडिया को देश का असली शत्रु बताया है।
1972 में निक्सन नहीं आए थे
सीएनएन की खबर के अनुसार, इस समारोह में शिरकत न करने वाले पिछले राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन थे। वह इसलिए इसमें शामिल नहीं हुए थे क्योंकि वह वर्ष 1981 में अपने ऊपर हुए घातक हमले से उबर रहे थे। हालांकि उन्होंने फोन पर अपना संबोधन दिया था। एनपीआर के अनुसार, रिचर्ड निक्सन ने वषर्ष 1972 में इस समारोह में शिरकत नहीं की थी। इस तरह ट्रंप 45 साल में ऐसे पहले राष्ट्रपति होंगे जो इस रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। पहली बार इस समारोह का आयोजन वर्ष 1920 में किया गया था।
श्रीमान ट्रंप ऐसे नहीं हैं कि..
न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा, 'हास्य-विनोद से परिपूर्ण इस समारोह के साथ मौजूदा तनाव का स्तर बेहद बेमेल है। इस समारोह में हाल के वर्षो में शीर्ष स्तर की चर्चित हस्तियां आती रही हैं। इसमें संवाददाताओं और राष्ट्रपति के बीच हास-परिहास होता है और कोई चर्चित हास्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देता है। राष्ट्रपतियों से उम्मीद की जाती है कि वे अपनी आलोचना सुन सकें लेकिन श्रीमान ट्रंप ऐसे नहीं हैं।'

डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।