विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यात्री का फंसा पैर निकालने के लिए लोगों ने झुका दी ट्रेन

By Edited By:
Published: Thu, 07 Aug 2014 05:58 AM (IST)Updated: Thu, 07 Aug 2014 12:59 PM (IST)

एकता में शक्ति होती है, यह बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में साबित हो गया। जब एक के बाद एक सैकड़ों हाथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)। एकता में शक्ति होती है, यह बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में साबित हो गया। जब एक के बाद एक सैकड़ों हाथ मिले तो इस अखंड शक्ति ने ट्रेन को भी झुकने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, पर्थ के नजदीकी स्टेशन स्टरलिंग पर बुधवार सुबह ट्रेन में सफर कर रहा एक व्यक्ति फिसल गया और उसका एक पैर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में फंस गया।

ट्रेन और स्टाफ सदस्यों ने फुर्ती दिखाते हुए ट्रेन को धकेलने की कोशिश की, ताकि 90 टन वजनी ट्रेन टेढ़ी हो और यात्री का पैर निकाला जा सके। देखते ही देखते उनकी मेहनत रंग लाई।

सबके सम्मिलित प्रयास की बदौलत दस मिनट में यात्री का पैर सकुशल निकाल दिया गया। इस बीच, स्टाफ ने चालक को ट्रेन रोके रखने को कहा। एंबुलेंस भी बुलाई गई, लेकिन चूंकि फंसे व्यक्ति को बिल्कुल चोट ही नहीं लगी थी, इसलिए वह निकलते ही खड़ा हो गया और फिर से ट्रेन में सवार हो गया।

पढ़ें: ट्रेन यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा

पढ़ें: खुले रेल फाटक से गुजर गई ट्रेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।