विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा भी, अब शायद ही छूटे आपकी ट्रेन

By Edited By:
Published: Tue, 05 Aug 2014 10:36 AM (IST)Updated: Tue, 05 Aug 2014 01:10 PM (IST)

भारतीय रेलवे तेजी के साथ यात्रियों से सीधे जुड़ रहा है। अब वह यात्रियों को यह बताएगी कि कौन सी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। भारतीय रेलवे तेजी के साथ यात्रियों से सीधे जुड़ रहा है। अब वह यात्रियों को यह बताएगी कि कौन सी ट्रेन कितनी लेट है और कितने बजे से जाएगी। यही नहीं यात्रियों के मोबाइल पर खानपान संबंधी जानकारी भी मिलती रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तो इस नई पहल पर कार्य करना भी शुरू कर दिया है।

नई पहल के जरिए रेल प्रशासन फिलहाल ओरिजिनेट यानी बनकर चलने वाली गाडियों की ही जानकारी देगा। यानी, अगर गोरखपुर से कोचीन एक्सप्रेस चलती है और किन्ही कारणों से वह लेट हो जाती है तो यात्रियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा यात्रियों को खानपान संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। यानी, ट्रेन में पेंट्रीकार की व्यवस्था है या साइडिंग वेंडिंग है।

खाने में मीनू का रेट और उनकी उपलब्धता के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों को यह भी बताया जाएगा कि अगर आपको खानपान और सफाई व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी है तो फला नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शिकायत के लिए नंबर भी मैसेज किया जाएगा। टिकट लेते समय यात्री मांग पत्र में पूरा विवरण के साथ अपना मोबाइल नंबर भी अनिवार्य रूप से भरते हैं।

इसके चलते रेलवे के पास आरक्षित टिकट पर चलने वाले सभी यात्रियों के मोबाइल नंबर मौजूद रहते हैं। यात्रियों के मोबाइल पर आसानी से जानकारी दी जा सकती है।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने पहले दिन ही शानदार शुरुआत की। गोरखपुर से एलटीटी जाने वाली 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस के 474 यात्रियों को मैसेज किया। इस ट्रेन में सोमवार को पेंट्रीकार नहीं लगी थी। ऐसे में यात्रियों को इसकी जानकारी देने के लिए रेल प्रशासन ने ट्रेन छूटने से पहले ही मैसेज करना शुरू कर दिया। यात्रियों को बताया कि ट्रेन में पेंट्रीकार नहीं लगेगी, वे खानपान की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

पढ़ें: गैरकानूनी ई कैटरिंग को रेलवे की मौन स्वीकृति

एजेंटों के खिड़की से टिकट लेने पर रोक के मामले में सरकार को नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।