विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थ्येन आनमन चौक हमले में तीन को मौत की सजा

By Edited By:
Published: Mon, 16 Jun 2014 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jun 2014 10:48 PM (IST)

चीन की राजधानी बीजिंग के ऐतिहासिक थ्येन आनमन चौक पर गत अक्टूबर में हुए घातक हमले के लिए सोमवार को तीन लोगों को मौत की सजा सुनाई गई। जबकि दूसरे हमलावर को उम्रकैद और चार अन्य को पांच से 20 साल कैद की सजा दी गई। सरकारी टेलीविजन ने यह खबर दी। थ्येन आनमन चौक पर एक कार से हमले को अंजाम दिया गया था,

News Article Hero Image

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग के ऐतिहासिक थ्येन आनमन चौक पर गत अक्टूबर में हुए घातक हमले के लिए सोमवार को तीन लोगों को मौत की सजा सुनाई गई। जबकि दूसरे हमलावर को उम्रकैद और चार अन्य को पांच से 20 साल कैद की सजा दी गई। सरकारी टेलीविजन ने यह खबर दी।

थ्येन आनमन चौक पर एक कार से हमले को अंजाम दिया गया था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि 40 लोग घायल हुए थे। बीजिंग में यह पहला बड़ा आतंकी हमला था। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में सजा पाए जिन दो लोगों के नाम उजागर किए गए हैं वे मुस्लिम उइगरों के नाम जैसे प्रतीत होते हैं। उइगरों की बड़ी आबादी पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में रहती है। चीन ने पूर्व के चाकू हमले और बम धमाकों के लिए यहां के अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराया है। वे लंबे समय से स्वतंत्र पूर्वी तुर्किस्तान की मांग करते रहे हैं। पिछले महीने शिनजियांग की राजधानी उरुमकी में भी बम धमाके हुए थे, जिसमें 39 लोग मारे गए थे।

पढ़े: केन्या में विद्रोहियों के हमले में 48 की मौत

केन्या ने मार गिराए अल शबाब के 30 आतंकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।