विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केन्या ने मार गिराए अल शबाब के 30 आतंकी

By Edited By:
Published: Fri, 10 Jan 2014 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 06:32 PM (IST)

पिछले साल राजधानी नैरोबी के एक मॉल पर आतंकी हमला करने वाले अल शबाब के खिलाफ केन्या ने बड़ा हमला बोला। केन्याई लड़ाकू विमानों ने गुरुवार शाम को सोमालिया के गेडो इलाके में अल शबाब के ठिकानों पर बम बरसाए। इस हमले में अल शबाब के कुछ कमांडरों समेत 30 आतंकी मारे गए।

News Article Hero Image

नैरोबी। पिछले साल राजधानी नैरोबी के एक मॉल पर आतंकी हमला करने वाले अल शबाब के खिलाफ केन्या ने बड़ा हमला बोला। केन्याई लड़ाकू विमानों ने गुरुवार शाम को सोमालिया के गेडो इलाके में अल शबाब के ठिकानों पर बम बरसाए। इस हमले में अल शबाब के कुछ कमांडरों समेत 30 आतंकी मारे गए।

अफ्रीकी संघ की फौजों ने पिछले दो साल में सोमालिया और आसपास के इलाकों में सक्रिय अल शबाब पर कई हमले कर उसे काफी कमजोर कर दिया था। लेकिन, इस आतंकी संगठन ने पिछले साल सितंबर में नैरोबी के मॉल पर बड़ा हमला कर सबको सकते में डाल दिया था। इस हमले में 67 लोग मारे गए थे। केन्या का दावा है कि पिछले साल अक्टूबर से उसने अब तक अल शबाब के 300 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है।

सहारनपुर से भी जुड़े हो सकते हैं लश्कर के तार

केन्याई सेना के प्रवक्ता कर्नल साइरस ओगुना ने शुक्रवार को कहा, 'अल शबाब के कुछ आतंकी अब भी बचे हुए हैं। ये फिर से सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं, यही लोग अब हमारा निशाना हैं।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।