विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरिक्ष स्टेशन से लौटे तीन सदस्य

By anand rajEdited By:
Published: Tue, 11 Nov 2014 09:21 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 11 Nov 2014 09:33 AM (GMT+05:30)

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से तीन सदस्यीय चालक दल सोमवार को धरती पर वापस आ गया है। यह दल रूसी राकेट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से तीन सदस्यीय चालक दल सोमवार को धरती पर वापस आ गया है। यह दल रूसी राकेट सोयुज से लौटा। नासा ने यह जानकारी दी है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के रूसी कमांडर मैक्सिम सूरायेव, उनके अमेरिकी सहयोगी रीड वाइजमैन और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के जर्मन अलेक्जेंडर गेस्र्ट 165 दिनों तक अंतरिक्ष प्रयोगशाला में रहे।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से चालक दल सोमवार तड़के अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात्रि साढ़े बारह बजे रवाना हुआ था। उनका राकेट कजाखिस्तान के पूर्वोत्तर आर्कल्याक में उतरा। घर वापसी से पहले तीनों पुरुषों ने तस्वीर खींची जिसमें वे मुस्कुराते हुए एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखे दिखते हैं। नासा ने बताया कि सूरायेव, वाइजमैन और गेर्स्ट की रवानगी 41वें अभियान की समाप्ति का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सूरायेव का यह दूसरा सबसे लंबा अभियान है जबकि अन्य दो अंतरिक्ष यात्रियों की यह पहली यात्रा थी। नासा ने कहा कि इसके अलावा दूसरा तीन सदस्यीय चालक दल अंतरिक्ष स्टेशन में बरकरार रहेगा।

पढ़ेंः बोइंग के अंतरीक्ष यान सीएसटी- 100 का अबू धाबी में होगा प्रदर्शन

पढ़ेंः पांच मिनट में 1500 तस्वीरें लेगा नासा का यह राकेट