Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बेल्जियम में आतंकी हमले की आशंका, मेट्रो सेवा भी बंद हुई

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Sat, 21 Nov 2015 08:14 PM (IST)

    बेल्जियम ने पेरिस हमले जैसी स्थिति को टालने के लिए देश में आतंकी हमले के अलर्ट को बढ़ाकर शीर्ष पर कर दिया है। हमले के खतरों को देखते हुए राजधानी बु्रसेल्स में मेट्रो सेवा बंद कर दी गई। लोगों को हिदायत दी गई कि वह भीड़ भरे इलाकों में न

    ब्रुसेल्स। बेल्जियम ने पेरिस हमले जैसी स्थिति को टालने के लिए देश में आतंकी हमले के अलर्ट को बढ़ाकर शीर्ष पर कर दिया है। हमले के खतरों को देखते हुए राजधानी बु्रसेल्स में मेट्रो सेवा बंद कर दी गई। लोगों को हिदायत दी गई कि वह भीड़ भरे इलाकों में न जाएं और संगीत समारोह या शॉपिंग सेंटर जाने से बचें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेल्जियम सरकार अब रविवार को सुरक्षा स्थिति का दोबारा आकलन करेगी। अधिकारियों ने देश में बड़े फुटबॉल मैचों के आयोजनों को भी रद्द करने की सिफारिश की है।

    गौरतलब है कि बेल्जियम के जिहादियों का नाम लगातार पेरिस हमलों से जोड़ा जा रहा है। जांचकर्ता लगातार पेरिस हमले से जुड़े बंदूकधारी सलेह अब्देसलाम की तलाश में जुटे हैं।

    ब्रुसेल्स परिवहन संचालक ने कहा कि संघीय आंतरिक सार्वजनिक सेवा के आपदा केंद्र की सलाह के बाद सभी मेट्रो और लाइट रेलवे स्टेशन बंद रहेंगे, यह एहतियाती कदम है। बसें चलेंगी लेकिन इस कदम से कुछ ट्राम प्रभावित होंगी।

    नेटवर्क ने कहा कि संबंधित अधिकारियों और पुलिस से रोजाना विमर्श कर यह फैसला किया जाएगा कि स्टेशनों को पुनः कब खोला जाए। यूरोपीय संघ, नाटो गठबंधन के दफ्तर मौजूदशनिवार को सैकड़ों सशस्त्र पुलिस और सैनिकों ने सड़कों पर गश्त की। 10 लाख से ज्यादा की आबादी वाले बु्रसेल्स में यूरोपीय संघ, नाटो गठबंधन और कई बहुराष्ट्रीय निगमों के कार्यालय मौजूद हैं।

    पेरिस जैसे हमले की संभावना

    बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने बताया कि बेल्जियम में भी पेरिस जैसे हमले का खतरा बना है। इसी के चलते आतंकी अलर्ट को सर्वोच्च स्तर पर कर दिया गया। मिशेल ने कहा, "ऐसा खतरा है कि कई आतंकी भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ कई स्थानों पर हमला कर सकते हैं।"

    पेरिस हमले से जुड़ा संदिग्ध पकड़ा

    इस्तांबुल। इस बीच, तुर्की ने पेरिस हमले से जुड़े एक संदिग्ध बेल्जियम नागरिक को पकड़ लिया है। मोरक्को मूल के अहमत दहमानी नामक व्यक्ति पर पेरिस हमलों के स्थानों की रेकी करने का आरोप है। आतंकवाद रोधी पुलिस ने लगातार दहमानी का पीछा कर उसे पकड़ा। इस संदिग्ध के साथ सीरिया के दो और नागरिक पकड़े गए। इन पर आईएस नेतृत्व द्वारा दहमानी को नकली पासपोर्ट देने और सुरक्षित रूप से उसे सीरिया पहुंचाने की जिम्मेदारी थी।