विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच किलो से भी कम वजन है इस साइकिल का, कीमत 25 लाख रुपए

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Fri, 31 Mar 2017 10:08 AM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2017 05:14 AM (IST)

इस साइकिल वजन 5 किलो से भी कम है। यह मजबूत कार्बन से बनी है। 25 लाख रुपए में बाजार में एस्टन मार्टिन की साइकिल भी मौजूद है।

पांच किलो से भी कम वजन है इस साइकिल का, कीमत 25 लाख रुपए
पांच किलो से भी कम वजन है इस साइकिल का, कीमत 25 लाख रुपए

 पेरिस(एजेंसी)। क्या आपने 25 लाख की किसी साइकिल के बारे में सुना है? अगर आप लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। अपने बेहतरीन और तेज रफ्तार कार मॉडल्स बनाने वाली जानी मानी फ्रांस की कंपनी बुगाती ने दुनिया की सबसे हल्की साइकिल बनाई है। इसका नाम पीजी बुगाती बाइक रखा गया है। बुगाती ने इसे साइकिल निर्माता जर्मन कंपनी पीजी के साथ मिलकर बनाया है।

इस साइकिल वजन 5 किलो से भी कम है। यह मजबूत कार्बन से बनी है। 25 लाख रुपए में बाजार में एस्टन मार्टिन की साइकिल भी मौजूद है। बुगाती ने इस कार को अपनी नई कार कायरॉन की तर्ज पर डिजाइन किया है। इसका स्लोगन है 'एक खास साइकिल एक खास कार जैसी।' कंपनी सिर्फ 667 ऐसी साइकिलें बना रही है। ये बाजार में कब तक आएगी इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। विमान की धातु से बनी इस साइकिल को कार्बन फाइबर से बनाया गया है।

इसके कार्बन फाइबर में प्रीप्रेग मटैरियल का इस्तेमाल किया गया है। इस धातु का इस्तेमाल मोटर स्पो‌र्ट्स और एरोनॉटिक्स इंडस्ट्री में वाहनों या विमान का वजन कम रखने और जबर्दस्त मजबूती के लिए होता है। यह साइकिल सिंगल स्पीड, सिंगल चेन, सिंगल सीट है। यह बेल्ट से चलती है। यानी पैडल से पहिए तक शक्ति बेल्ट के जरिए पहुंचती है। इसे एयरोडायनॉमिक तकनीक से बनाया गया है। ग्राहकों की मांग पर बुगाती कार मालिकों के लिए कार से मैच करती साइकिल कंपनी बनाकर देगी। विशेषष पेंट और विशेषष कार्बन कलर,विशेषष रंग का लेदर इस साइकिल को विशेष बनाता है।

अन्य कार निर्माता कंपनियों की महंगी साइकिलें

एस्टन मार्टिन की साइकिल

एस्टन मार्टिन की वन-77 साइकिल कार्बन फाइबर से बनी है। हाइड्रॉलिक डिस्क फ्रेम, इलेक्टि्रक शिफ्टिंग और एलईडी लाइट्स के साथ ये साइकिल करीब 25 लाख रुपए कीमत की है।

ऑडी की साइकिल  

जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने अपनी ई-बाइक जैसी साइकिल की संकल्पना पेश की है। इसकी कीमत है करीब 12.50 लाख रुपए। ऑडी अपने जर्मन साझेदार लाइटवेट के साथ मिलकर करीब 5.8 किलोग्राम वजन वाली ऐसी 50 साइकिलों का उत्पादन करेगी।

फरारी की साइकिल

इटली की मशहूर स्पो‌र्ट्स कार निर्माता फरारी ने पार्टनर पिनिनफेरिना के साथ मिलकर हाथ से बनी 30 साइकिलें तैयार की हैं और हर साइकिल की कीमत करीब 6.4 लाख रुपए है।

फोर्ड फोर्ड की साइकिल

करीब 2.24 लाख रुपए कीमत की है। यह इलेक्टि्रक साइकिल एल्युमीनियम की बनी हुई है। इसका वजन करीब 28 किलोग्राम होता है।

बीएमडब्ल्यू की साइकिल

मशहूर कार निर्माता बीएमडब्ल्यू की बनाई साइकिल 86 हजार रुपए से लेकर करीब 2 लाख रुपए तक है। यह भी कार्बन फाइबर की साइकिल है।

प्रोपेल साइकिल

ताईवान की कंपनी जॉइंट ने प्रोपेल एडवांस जीरो नाम की साइकिल बनाई है। इसकी कीमत 10.60 लाख रुपए है। इस साइकिल का नाम दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली साइकिलों में आता है। इसे कंपोजिट मटैरियल से कार्बन नैनोट्यूब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर बनाया गया है जो वजन में हल्का होने के साथ मजबूत है। इसका वजह 7 किलोग्राम से भी कम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।