विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरियाई सेना और जेहादियों में मुठभेड़, 70 से ज्यादा की मौत

By Lalit RaiEdited By:
Published: Fri, 06 May 2016 11:51 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 06 May 2016 01:09 PM (GMT+05:30)

सीरियाई सेना के साथ मुठभेड़ में सत्तर से जेहादियों के मारे जाने की खबर है। आइएसआइएस के ठिकानों को नेस्तनाबूद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दमिश्क(पीटीआई)। सीरिया में जेहादियों और सेना के बीच लड़ाई में 70 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आतंकियों के खिलाफ सीरियाई सेना एक बड़े अभियान को चला रही है। जेहादियों और फौज के बीच ये झड़प अलेप्पो शहर के पास हुई ।

गौरतलब है कि सीरिया नें आइएसआइएस के खिलाफ सीरियाई सेना एक बड़े अभियान को चला रही हैं। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक़ ये हमला सीरियाई या रूसी लड़ाकू विमानों ने किया है। हालांकि इन रिपोर्टों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

अमेरिकी सैनिक ने आइएसआइएस के खिलाफ लड़ाई को बताया गैरकानूनी

रूस और अमरीका के दवाब के बाद सीरियाई सेना और ग़ैर जेहादी विद्रोही गुट अलेप्पो के इर्द-गिर्द इलाक़े में अस्थाई संघर्षविराम के लिए तैयार हो गए थे.। सीरिया में फ़रवरी से पूरे देश में संघर्षविराम लागू है। लेकिन हाल के दिनों में हमले बढ़े हैं। ख़ासतौर पर बीते दो सप्ताह में अलेप्पो में तीन सौ से ज़्यादा लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यदि ये हिंसा नहीं रुकी तो क़रीब चार लाख और लोगों को तुर्की भागने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

कामूना कैंप तुर्की की सीमा से दस किलोमीटर और सरमांदा से चार किलोमीटर दूर है। ब्रिटेन स्थित सीरिया पर नज़र रखने वाले संगठन सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि कैंप पर हुए हवाई हमले में बच्चे और महिलाएं भी निशाना बनीं। अमरीका ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि कैंप में रह रहे लोग बेहद मुश्किल हालात में हैं और इन पर सैन्य हमले का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता है।

आतंक फैलाने के लिए केमिकल बम का इस्तेमाल कर रहा है आइएसआइएस