विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंक फैलाने के लिए अब कैमिकल बम का इस्तेमाल कर रहा है ISIS

By Atul GuptaEdited By:
Published: Wed, 04 May 2016 12:11 AM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 12:16 AM (IST)

पिछले महीने आइस ने सीरिया में सैनिकों पर सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एयरबेस के बाहर जहरीली गैस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आतंकी संगठन आइएस लोगों को मारने के लिए अब कैमिकल बम का भी इस्तेमाल कर रहा है। कैमिकल हथियारों के इस्तेमाल पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था ने इस बात का खुलासा किया है कि आइएस इराक और सीरिया में कैमिकल बम का इस्तेमाल कर चुका है और इसके सबूत भी मिले हैं।

कैमिकल हथियार उन्मूलन को लेकर काम करने वाली संस्था के सदस्य उजूमुक के मुताबिक आइस खुद इन हथियारों का निर्माण कर रहा है जोकि बड़ी चिंता का कारण है। उन्होंने कहा कि कैमिकल बम के इस्तेमाल से पता चलता है कि आइस के आतंकी आतंक फैलाने के लिए अब तकनीक का भी इस्तेमाल कर रहे हैं साथ ही कैमिकल बम बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी जरूरी सामान उन्हें उपलब्ध हो रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उजेमकू ने कहा कि पिछले महीने आइस ने सीरिया में सैनिकों पर सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एयरबेस के बाहर जहरीली गैस से अटैक किया था

पढ़ें- वित्तीय संकट से जूझ रहे आइएस आतंकी गुजारे के लिए बेच रहे मुर्गे और अंडे