विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वित्‍तीय संकट से जूझ रहे आइएस आतंकी गुजारे के लिए बेच रहे मुर्गे और अंडे

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 03 May 2016 07:59 PM (IST)Updated: Tue, 03 May 2016 09:54 PM (IST)

वित्‍तीय संकट से जूझ रहे इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकी अब गुजारा चलाने के लिए मुर्गे और अंडे बेच रहे हैं। ऐसा वह मुंह ढक कर करे हैं।

News Article Hero Image

काइरो (प्रेट्र)। इस्लामिक स्टेट (आइएस) आर्थिक तौर पंगु हो चुका है। इसका नजारा लीबिया में आतंकियों के कब्जे वाले सिर्ते शहर में देखने को मिल रहा है। आतंकियों को पैसे के लिए अब शहर की गलियों में चेहरा ढंक कर मुर्गे और अंडे बेचने पड़ रहे हैं। वह भी महज एक या दो लीबियाई दीनार (50 से सौ रुपये) में।

मीडिया रिपोर्ट में आइएस के बदतर आर्थिक हालात की जानकारी दी गई है। पूर्व में सिर्ते में रहने वाले एक नागरिक ने बताया, 'सिर्ते को कब्जे में लेने के बाद आइएस ने कई निजी संपत्तियों पर अधिकार कर लिया था। इनमें कुछ पॉल्ट्री फार्म भी थे। रिश्तेदारों ने मुझे बताया कि आइएस आतंकी शहर की गलियों में काले लिबास में मुंह ढंक कर अंडे और मुर्गे बेच रहे हैं।' इसके अलावा आतंकी संगठन ने कर प्रणाली और किराया नियम लागू किया है। अपनी दुकान होने के बावजूद दुकानदारों से किराया लिया जा रहा है।

सफाई और कूड़ा उठाने के नाम पर हर सप्ताह 10 लीबियाई दीनार (तकरीबन 7.35 डॉलर या 488 रुपये) वसूले जा रहे हैं। तटवर्ती शहर होने के नाते सिर्ते में कई लग्जरी अपार्टमेंट हैं। आतंकी यहां रहने वाले लोगों से किराया ले रहा है। सिर्ते से तकरीबन डेढ़ सौ किलोमीटर दूर बिन जवाद शहर में पूर्व तानाशाह गद्दाफी के समय के नोट चलाए जा रहे हैं। तेल निर्यात आतंकियों के आय का प्रमुख स्रोत था। अंतरराष्ट्रीय हवाई हमलों में कई रिफाइनरियों के तबाह होने और नाकेबंदी से उसकी स्थिति बिगड़ गई।

इराक में मारा गया अमेरिकी जवान

स्टुटगार्ट, रायटर : उत्तरी इराक में आइएस आतंकियों से लड़ाई में अमेरिकी सेना का एक जवान मारा गया है। वर्ष 2014 के बाद मारा जाने वाला यह तीसरा अमेरिकी जवान है। अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने इसकी पुष्टि की है।

सीरियाई का सिर कलम

आतंकियों ने रक्का में एक सीरियाई युवक का सिर कलम करने का वीडियो अपलोड किया है। आतंकियों ने उसे जासूस बताया है।

बांग्लादेश सरकार गिराने की साजिश

सिंगापुर में आइएस से जुड़े आठ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर सिंगापुर में रहकर बांग्लादेश सरकार को गिराने की साजिश रचने आरोप लगाया गया है।