विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरिस हमले के बाद अमेरिका जा रहीं सुषमा बीच रास्ते लौटीं

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sun, 15 Nov 2015 05:09 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2015 05:21 PM (IST)

पेरिम में आतंकी हमले की छाया क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस पर भी पड़ी है। सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। पेरिम में आतंकी हमले की छाया क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस पर भी पड़ी है। सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए अमेरिका जा रहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हमले को देखते हुए आधे रास्ते से ही भारत लौट आईं।

नई दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका की यात्रा के क्रम में दुबई में थोड़े समय के लिए रुकीं स्वराज पेरिस में हमलों के बारे में सुनकर वापस आ गईं। दो दिवसीय आयोजन में करीब एक हजार भारतीय-अमेरिकी शिरकत कर रहे हैं।

शनिवार को शुरू हुए क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस में शिरकत करने वाले सैकड़ों लोगों ने खौफनाक हमले के पीडि़तों की याद में एक मिनट का मौन रखा। कैलिफोर्निया के शीर्ष अमेरिकी सांसद ब्रैड शर्मन ने कहा कि फ्रांस की राजधानी पर हमला लश्करे तैयबा द्वारा नवंबर 2008 में किए गए मुंबई आतंकी हमले की तरह ही है।

पेरिस और मुंबई हमले ने दिखा दिया है कि छोटे समूह में आतंकी शहर बड़ी तबाही मचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले में लश्कर, पाकिस्तानी सेना और उसकी खुफिया एजेंसी ने मदद की थी। इसके लिए वर्षों पहले से साजिश रची जा रही थी। अब आइएस ने पेरिस में मुंबई मॉडल को अपनाया।

सम्मेलन में अमेरिका में भारत के राजदूत अरुण के. सिंह ने कहा कि भारतवंशी अमेरिकियों की भारत से जुड़ने की इच्छा बढ़ी है। प्रवासी भारतीयों में भारत में अवसरों के बढ़ने को लेकर जागरूकता आई है। उन्होंने पिछले 18 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ेंः सुषमा स्वराज द्वारा गोद लिए गांव का सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः अगले माह पाकिस्तान जा सकती हैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज