विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले महीने पाक जा सकती है विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

By Test1 Test1Edited By:
Published: Tue, 10 Nov 2015 02:14 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2015 02:39 PM (IST)

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अगले महीने पाकिस्तान जा सकती हैं। अफगानिस्तान के मसले पर सात और आठ दिसंबर को होने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अगले महीने पाकिस्तान जा सकती हैं। अफगानिस्तान के मसले पर सात और आठ दिसंबर को होने वाले "हार्ट एशियन कॉन्फ्रेंस" के लिए न्योता भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘हार्ट ऑफ एशिया’ कॉन्फ्रेंस में करीब 25 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारत इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होता है भारत-पाक दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद पर चर्चा हो सकती है साथ ही दोनों देश कश्मीर मसले पर भी बातचीत कर सकते हैं।


हाल में छपे अमेरिकी अंग्रेजी अखबार में लिखा गया है कि दुनिया की पहली प्राथमिकता पाक में चल रहे न्युक्लियर प्रोग्राम को रुकवाना होना चाहिए। कुछ दिनों पहले सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पाकिस्तान परमाणु शक्ति की श्रृंख्ला में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे वो जल्द परमाणु हथियारों में दुनिया को टक्कर दे सकता है।

चुनौतियों से विश्वसनीय तरीके से निपटे नेपालः सुषमा

तीन दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज