विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई फिर से तय कराएगा भारतीय सर्वेक्षण

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 05:27 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 05:58 PM (IST)

राव ने कहा, 'हम माउंट एवरेस्ट के लिए एक अभियान भेज रहे हैं।

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई फिर से तय कराएगा भारतीय सर्वेक्षण
माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई फिर से तय कराएगा भारतीय सर्वेक्षण

हैदराबाद, प्रेट्र। भारतीय सर्वेक्षण विभाग शीघ्र ही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई की मापने का काम शुरू करने जा रहा है। दो वर्ष पहले नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद वैज्ञानिक समुदाय ने ऊंचाई कम होने का संदेह जाहिर किया है।

इस अभियान के लिए आवश्यक मंजूरी ली जा चुकी है। इस कदम से भविष्य में वैज्ञानिक अध्ययनों और प्लेट के खिसकने आदि का पता लगाने में मदद मिलेगी। यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय सर्वेक्षण के महा सर्वेक्षक स्वर्ण सुब्बा राव ने दी है।

यह भी पढ़ें: IS ने अपने सैन्य मुख्यालय के लिए इराकी चर्च को बनाया ठिकाना

राव ने कहा, 'हम माउंट एवरेस्ट के लिए एक अभियान भेज रहे हैं। यदि मेरी जानकारी सही है तो 1855 में एवरेस्ट की ऊंचाई घोषित की गई थी। अन्य ने भी ऊंचाई घोषित की। लेकिन भारतीय सर्वेक्षण की जानकारी ही आज भी सटीक मानी जाती है।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चार कंपनियों से इस्तीफा

इस शिखर की ऊंचाई 29028 फीट है। नेपाल में दो साल पहले भूकंप आया था। इसके बाद से वैज्ञानिक समुदाय को ऊंचाई कम होने का संदेह है।' उन्होंने कहा कि एक महीने में काम शुरू हो जाएगा। राव यहां जीओस्पैटिअल व‌र्ल्ड फोरम में हिस्सा लेने आए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।