विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IS ने अपने सैन्य मुख्यालय के लिए इराकी चर्च को बनाया ठिकाना

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 03:38 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 04:25 PM (IST)

तेल के पी निवासी रडा ने बताया, 'इस्लामिक स्टेट मस्जिद के लिए बच्चों को खिलाफत के प्रति वफादारी की प्रतिज्ञा दिलवाने के लिए ले जाते हैं।

IS ने अपने सैन्य मुख्यालय के लिए इराकी चर्च को बनाया ठिकाना
IS ने अपने सैन्य मुख्यालय के लिए इराकी चर्च को बनाया ठिकाना

बगदाद(आईएएस)। इस्लामिक स्टेट इन दिनों उत्तरी इराकी शहर के तेल के पी में स्थित मुख्य चर्च का इस्तेमाल अपने सैन्य मुख्यालय के लिए कर रहा है। तेल के पी निवासी रडा ने बताया, आईएस सेक्रेड हार्ट चर्च में बच्चों को सैनिक बनाने के लिए प्रशिक्षण देते हैं। अब इस चर्च को अबू तल्हा अल अंसारी के नाम से जाना जाता है।'

आईएस ने अपने सैन्य मुख्यालय के लिए इस चर्च को इसलिए चुना क्योंकि नया लड़ाकू विमान इसकी इमारत पर हमला नहीं कर सकता और यहां पर मुश्किलों से घिरी राजधानी मोसुल से बच्चों को गुप्त तरीके से ला कर रखा जाचा है।

यह भी पढ़ें: सऊदी सुरक्षा बल से मुठभेड़ के बाद आतंकियों ने खुद को उड़ाया

रडा ने आगे बताया, 'इस्लामिक स्टेट मस्जिद के लिए बच्चों को खिलाफत के प्रति वफादारी की प्रतिज्ञा दिलवाने के लिए ले जाते हैं। युद्धभूमि पर ले जाने से पहले वो बच्चों को चर्च में ट्रेनिंग देने के लिए तैयार करते हैं।'

यह भी पढ़ें: मोसुल में हताहत होने वाले नागरिकों की संख्या बढ़ी