विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सऊदी सुरक्षा बल से मुठभेड़ के बाद आतंकियों ने खुद को उड़ाया

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sat, 21 Jan 2017 04:28 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 05:28 PM (IST)

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) सऊदी अरब में हिंसा पर उतारू है।

सऊदी सुरक्षा बल से मुठभेड़ के बाद आतंकियों ने खुद को उड़ाया
सऊदी सुरक्षा बल से मुठभेड़ के बाद आतंकियों ने खुद को उड़ाया

दोहा, रायटर। सऊदी अरब के जेद्दा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद दो संदिग्ध आतंकियों ने खुद को उड़ा लिया। सऊदी मीडिया ने इस आशय की जानकारी दी है।

सऊदी सुरक्षा बलों ने जेद्दा में शनिवार को एक मकान की घेराबंदी की। सऊदी के गृह मंत्रालय से संबंधित वेबसाइट ने साबक डॉट ओआरजी ने बताया कि गोलीबारी के बाद आतंकियों ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। यूएई के स्काई न्यूज अरबिया ने घटना की खबर के साथ वीडियो भी जारी किया है। यह घटना जेद्दा के पूर्वी अल-हजरत जिले में हुई है। गृह मंत्रालय ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: आखिरकार चंदू चव्हाण की हुई वतन वापसी, गलती से चला गया था सीमा पार

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) सऊदी अरब में हिंसा पर उतारू है। 2014 से आइएस ने देश में कई जगहों पर बम विस्फोट कराए हैं और गोलीबारी की है। इन घटनाओं में कई लोग मारे जा चुके हैं। आइएस के निशाने पर शिया समुदाय और सुरक्षा सेवा के लोग हैं।

यह भी पढ़ें: असिस्टेंट इंजीनियर पर फूटा सीएम का गुस्सा, नौकरी से धोना पड़ा हाथ