यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चार कंपनियों से इस्तीफा
ब्रिटेन सरकार द्वारा ब्रिटिश कारोबारियों को लेकर जारी दस्तावेजों से पता चला है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ...और पढ़ें

एडिनबर्ग, आईएएनएस। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चार स्कॉटिश गोल्फ और पर्यटन कंपनियों के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।
अग्रंजी अखबार द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन सरकार द्वारा ब्रिटिश कारोबारियों को लेकर जारी दस्तावेजों से पता चला है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले 19 जनवरी को डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था।
हालांकि, किसी भी दस्तावेजों में ट्रंप के मालिकाना अधिकार वाले व्यवसाय व एबरडीनशर और आयशर स्थित दो गोल्फ रिसॉर्ट को लेकर कोई तब्दीली नहीं पाई गई। इन रिसॉर्ट्स की निवेश कीमत करीब 180 मिलियन पाउंड आंकी गई है।
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद पहले दिन क्या किया, देखें तस्वीरें
दस्तावेजों के मुताबिक, राष्ट्रपति ने ट्रंप अंतरराष्ट्रीय गोल्फ क्लब स्कॉटलैंड के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा ट्रंप ने अपने दो और फर्म से भी इस्तीफा दे दिया था। ट्रंप की चौथी कंपनी डीटी कनेक्ट यूरोप है। डीटी कनेक्ट यूरोप को ट्रंप ने 2014 में फ्लोरिडा से खरीदा था।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को अपने व्यापार से अलग करने का एलान किया था। ट्रंप ने अपनी सभी कंपनियों की कमान अपने बेटों को सौंपने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़े: अगले हफ्ते ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे-ट्रंप में हो सकती है मुलाकात
