विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू, घंटों चली ड्रेस रिहर्सल

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Tue, 17 Jan 2017 06:08 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 06:50 AM (IST)

20 जनवरी को ट्रंप राष्ट्रपति पद संभाल लेंगे। रविवार को समारोह की प्रमुख ड्रेस रिहर्सल हुई।

निर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू, घंटों चली ड्रेस रिहर्सल
निर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू, घंटों चली ड्रेस रिहर्सल

वॉशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में यूएस केपिटल के बाहर निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 20 जनवरी को ट्रंप राष्ट्रपति पद संभाल लेंगे। रविवार को समारोह की प्रमुख ड्रेस रिहर्सल हुई।

अमेरिकी सेना के बैंड सदस्यों ने ही ट्रंप व उनकी पत्नी मेलानिया की भूमिका निभाई। कई अन्य लोगों को डेमोक्रेट उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन जैसी अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों की भूमिका निभाने के लिए कहा गया था। रिहर्सल में आयोजक, सैन्यकर्मी, मीडिया आदि भी मौजूद थे जिन्हें शपथ ग्रहण के दिन की असल तैयारियां करने का मौका मिला।

यूएस केपिटल के ईस्ट फ्रंट में यह रिहर्सल हुई। ट्रंप की भूमिका में सैन्य सदस्य ग्रेग लोवेरी व सारा कोरी ट्रंप की पत्नी मेलानिया बनी थीं। इन्हें केवल ट्रंप दंपती से मिली-जुलती ऊंचाई के कारण चुना गया था। राष्ट्रपति की भूमिका के लिए ग्रेग ने लाल रंग की टाई खरीदी थी। अक्सर ट्रंप लाल रंग की टाई पहने नजर आते हैं। वहीं, सारा ने मेलानिया द्वारा आमतौर पर पहने जाने वाली हील की फुटवेयर खरीदी।

पढ़ेंः रूस पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने पर ट्रंप कर रहे विचार

हिलेरी ने ली सेल्फी!

राष्ट्रपति पद की प्रबल दावेदार रहीं हिलेरी की भूमिका निभा रहीं एक युवा महिला रिहर्सल के दौरान सेल्फी लेते नजर आई।

ऐसी है तैयारियां

-आयोजन स्थल के लिए ढाई लाख टिकट तय।
-पांच लाख लोगों को खड़े रहने के लिए जगह।
-सुरक्षा के कड़े इंतजाम। दिनभर के आयोजन में सीक्रेट सर्विस, नेशनल गार्ड आदि के 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
-एफबीआई भी रेडिएशन, केमिकल व बायोलॉजिकल डिटेक्टर से निगरानी करेगी।

गन, मैगजीन कवर, अवॉर्ड से सजा है ट्रंप का दफ्तर

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रंप टावर में बने वर्तमान दफ्तर की तस्वीरें सामने आई। 26वीं मंजिल पर बने दफ्तर बुलेटप्रूफ कांच से सुरक्षित है जिससे बाहर की ओर सेंट्रल पार्क का नजारा देखा जा सकता है। अंदर का नजारा ट्रंप को मिले अवॉर्ड, मैगजीन के कवर फोटो व कई यादगार चीजों से सजा हुआ है। इनमें प्लेब्वाय मैगजीन का कवर भी एक फ्रेम में लगा है। 1990 में ट्रंप की तस्वीर मैगजीन के कवर पर प्रकाशित हुई थी।

ये प्रमुख चीजें मौजूद हैं
1. अमेरिकी और चीनी युवक की दोस्ती पर आधारित जेआर थॉर्नटन का लिखा उपन्यास।
2. चुनावी जीत पर आधारित सीएनएन की दो किताबें 'अनप्रेसिडेंटेड'।
3. यहूदी नेशनल फंड द्वारा 1983 में दिया अवॉर्ड।
4. अमेरिका का कप फाउंडेशन अवॉर्ड
5. यहूदी समुदाय की ओर से मिला अवॉर्ड। ट्रंप इसे काफी महत्वपूर्ण सम्मान मानते हैं।
6. ट्रंप के पिता फ्रेडरिक की तस्वीर। उनका 1999 में निधन हो गया था।
7. द नेथन हेल पेट्रियट अवॉर्ड। 2015 में ट्रंप को इस अवॉर्ड में गन भेंट की गई थी।
8. चुनाव अभियान का स्टिकर 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन'।
9. फाइनेंशियल टाइम्स की कुछ प्रतियां
10. टाइम मैगजीन की कई प्रतियां जिसमें ट्रंप को 'पर्सन ऑफ द ईयर' घोषित किया गया था।

पढ़ेंः भारतीय मूल के सभी पांच सदस्यों को अमेरिकी संसदीय समिति में जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।