विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आत्महत्या से रोकेगा स्मार्टफोन एप

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 17 Feb 2015 06:34 PM (IST)Updated: Tue, 17 Feb 2015 06:54 PM (IST)

अमेरिका की ब्रूम काउंटी ने एक नया स्मार्टफोन एप विकसित किया है। यह एप लोगों को आत्महत्या करने से रोकेगा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। अमेरिका की ब्रूम काउंटी ने एक नया स्मार्टफोन एप विकसित किया है। यह एप लोगों को आत्महत्या करने से रोकेगा। 'ब्रूम हेल्प' नामक इस एप को सोमवार को लांच किया गया। आइफोन और एंड्रायड फोन पर यह उपलब्ध है।

ब्रूम काउंटी के मनोचिकित्सा विभाग की उपायुक्त कैटी कुसानो ने बताया कि एप लोगों को अवसाद से निकलने का सही रास्ता दिखाने में मदद करेगा। इसमें आत्महत्या के प्रेरक संकेतों की पहचान करने की क्षमता और उससे उबरने के तरीके मौजूद हैं। मसलन उपभोक्ता कहता है कि उसके पास जीने का कोई कारण नहीं है या फिर वह उलझन में है तो यह एप सक्रिय हो जाएगा।

परिवार और दोस्तों से अलगाव, बेशकीमती चीजों के खोने या फिर लापरवाही से पैदा अवसाद की पहचान करने में भी यह सक्षम है। ऐसे संकेत मिलने के बाद एप उपभोक्ता से बातें करने लगेगा या फिर टहलने जैसे अथवा किसी काम में खुद व्यस्त रखने जैसे सुझाव देगा। इतना ही नहीं यह राष्ट्रीय आत्महत्या निवारण केंद्र को बताएगा कि उपभोक्ता को कितनी जल्दी मदद की जरूरत है।

पढ़ेंः साइबर अपराधियों ने बैंकों से चुराए 62 अरब

एप में उपलब्ध सूचनाओं को वयस्क, किशोर, युवा और दिग्गज के तौर पर बांटा गया है। उल्लेखनीय है कि पूरी दुनिया में आत्महत्या अकाल मौत का एक प्रमुख कारण है। रोग नियंत्रण और बचाव केंद्र के अनुसार 2013 में आत्महत्या अमेरिका में मौत की 10वीं सबसे बड़ी वजह थी।

पढ़ेंः दहेज मांगने पर दुल्हन ने लौटाई बारात, दूल्हा फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।