विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दहेज मांगने पर दुल्हन ने लौटाई बारात, तेवर देख दूल्हा फरार

By Nawal MishraEdited By:
Published: Mon, 16 Feb 2015 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 16 Feb 2015 09:24 PM (IST)

दहेजलोभियों को दुल्हन ने अच्छा मजा चखाया। बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र का आजमपुर गांव इस साहसिक घटना का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। दहेजलोभियों को दुल्हन ने अच्छा मजा चखाया। बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र का आजमपुर गांव इस साहसिक घटना का गवाह बना। दहेज के विरोध में दुल्हन ने शादी से इन्कार कर बारात ही लौटा दी। दुल्हन के तेवर देख दूल्हा तो नौ दो ग्यारह हो गया, लेकिन उसके पिता समेत कई बारातियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

आजमपुर निवासी एक युवती की रविवार को जेवर क्षेत्र के गांव दयानतपुर निवासी एक इंजीनियर से शादी तय हुई थी। बरात आई तो दूल्हा और उसके पिता मनमाफिक दहेज नहीं मिलने पर बिफर गए। दूल्हे पक्ष की तरफ से फेरे से पहले अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। इसका पता जब बीए अंतिम वर्ष में पढ़ रही दुल्हन को चला तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। बेटी के मना करने के बाद वधू पक्ष के तेवरों को देखकर दूल्हा फरार हो गया। ग्रामीणों ने कई बारातियों को पकड़ लिया। दूल्हे और दुल्हन के परिजनों में काफी देर तक सुलह की चर्चा चलती रही, लेकिन वर पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग पर डटे रहे। इस पर वधू पक्ष ने शादी से साफ इन्कार करते हुए बारात को बैरंग लौट दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि दूल्हे के पिता और अन्य कुछ खास रिश्तेदारों को गांव के लोगों ने बंधक बना लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और दूल्हे पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया। सोमवार सुबह चौकी पर समझौता होने पर दूल्हे पक्ष के लोगों को छोड़ दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।