विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब हिलेरी क्लिंटन पर फेंका गया जूता

By Edited By:
Published: Fri, 11 Apr 2014 01:35 PM (IST)

लॉस वेगास। नेताओं पर जूता फेंकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में अब हिलेरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस वेगास। नेताओं पर जूता फेंकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में अब हिलेरी क्लिंटन का नाम भी शामिल हो गया है। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी पर लॉस वेगास में भाषण देने के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी ने जूता फेंका। हालांकि उन्हें जूता लगा नहीं जबकि महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है।

इसके पहले अमेरिका के राष्ट्रपति रहे जार्ज डब्ल्यू बुश पर भी जूता फेंकने की घटना हो चुकी है। वह जब 2008 में इराक की यात्रा पर गए थे तब उन पर एक शख्स ने जूते से हमला किया था।

लॉस वेगास रिव्यू जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार हिलेरी के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने की काफी उम्मीद है। उनके साथ यह घटना गुरुवार की शाम उस समय घटित हुआ जब वह इंस्टीट्यूट ऑफ स्क्रैप रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज के सालाना समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान एक महिला ने उनकी तरफ अपना जूता उछाल दिया।

अपने भाषण के दौरान सम्मेलन में मौजूद लोगों से हिलेरी ने मजाकिया लहजे में पूछा कि क्या किसी ने मेरी तरफ कुछ फेंका है। जूता फेंकने वाली आरोपी महिला को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया है।

पढ़ें: रूस समर्थकों को यूक्रेन ने दिया माफी का प्रस्ताव

पढ़ें: पेंटागन के नए धार्मिक दिशा निर्देश अभी भी भेदभाव पूर्ण