Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द्वितीय विश्व युद्ध के लापता लड़ाकू विमान 70 साल बाद मिले

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Wed, 24 May 2017 07:23 PM (IST)

    द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान करीब दस हजार बी-25 विमानों को बमबारी, पनडुब्बियों की निगरानी और अप्रैल 1942 में टोक्यो पर धावा बोलने समेत विभिन्न अभियानो ...और पढ़ें

    Hero Image
    द्वितीय विश्व युद्ध के लापता लड़ाकू विमान 70 साल बाद मिले

    वाशिंगटन, प्रेट्र। द्वितीय विश्व युद्ध के दौर में लापता दो बी-25 बमबर्षक विमान अब जाकर मिले हैं। विमानों का मलबा पापुआ न्यू गिनी के जल क्षेत्र में मिला है। 70 साल पहले इसी इलाके में ये विमान लापता हो गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान करीब दस हजार बी-25 विमानों को बमबारी, पनडुब्बियों की निगरानी और अप्रैल 1942 में टोक्यो पर धावा बोलने समेत विभिन्न अभियानों पर तैनात किया गया था। मौजूदा पापुआ न्यू गिनी का इलाका जनवरी 1942 से लेकर अगस्त 1945 में युद्ध की समाप्ति तक सैन्य अभियानों का केंद्र बना था।

    द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लापता विमानों और दूसरी वस्तुओं की तलाश में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और डेलावेयर यूनिवर्सिटी की टीम ने संयुक्त अभियान चला रखा है। अभियान में समुद्री इलाके के करीब दस किमी क्षेत्र को खंगाला गया। इस दौरान एक बी-25 विमान के मलबे का पता चला। यह 70 साल पहले चालक दल के छह सदस्यों के साथ लापता था।

    यह भी पढ़ें: लापता लड़ाकू विमान सुखोई के बारे में चीन ने कहा उसे कोई जानकारी नहीं है