विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोबेल विजेता सत्यार्थी ने ब्रिटेन में शुरू किया अभियान

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Thu, 20 Nov 2014 02:41 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 20 Nov 2014 03:08 AM (GMT+05:30)

बाल श्रम और बच्चों की तस्करी को मौजूदा समय की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। बाल श्रम और बच्चों की तस्करी को मौजूदा समय की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने तस्करी माफियाओं से उत्पन्न खतरे को समाप्त करने के लिए बुधवार को यहां एक अभियान की शुरुआत की। ब्रिटेन में इस अभियान को "इंड चाइल्ड स्लेवरी वीक" नाम दिया गया है।

भारत में बाल अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले सत्यार्थी को साल 2014 के लिए पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। मदर टेरेसा (1979) के बाद सत्यार्थी दूसरे भारतीय हैं जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

वह भारत में बच्चों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह भारत में "बचपन बचाओ आंदोलन" नाम का एक गैर सरकारी संगठन चलाते हैं जो बच्चों को बंधुआ मजदूरी और तस्करी से बचाने का काम करता है।

सत्यार्थी को देख खोल दिया था शेर का पिंजरा...

तंग गलियों से निकल विश्वपटल पर छा गए कैलाश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।