विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तंग गलियों से निकल विश्वपटल पर छा गए कैलाश

By vivek pandeyEdited By:
Published: Fri, 10 Oct 2014 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 11 Oct 2014 09:05 AM (IST)

शांति का नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाले कैलाश सत्यार्थी मध्य प्रदेश के विदिशा में बचपन के दिनों में लाइब्रेरी से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

विदिशा [अनिल तिवारी]। शांति का नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाले कैलाश सत्यार्थी मध्य प्रदेश के विदिशा में बचपन के दिनों में लाइब्रेरी से किताबें लाते थे और लैंप पोस्ट के नीचे बैठकर पढ़ते थे। उनका बचपन शहर के किलेअंदर की तंग गलियों में बीता। उन्होंने प्राइमरी से लेकर इंजीनिय¨रग तक की शिक्षा यहीं से हासिल की। उनके पिता हेड कांस्टेबल थे। नोबल पुरस्कार की घोषणा होने के बाद अमूमन शांत रहने वाली किलेअंदर स्थित तंग गली में चहल-कदमी बढ़ गई। कैलाश के पैतृक घर पहुंचने वालों का तांता लग गया। परिजन भी मिठाइयां बांट रहे थे। घर के बाहर पटाखे चलाए जा रहे थे।

भिखारी बच्चों को खिलाते थे खाना

कैलाश सत्यार्थी की भाभी रतीदेवी शर्मा ने बताया कि घर पर भीख मांगने आने वाले बच्चों को कैलाश खाना खिलाते थे। उन्हें लिखने-पढ़ने के लिए कॉपी किताबें दिया करते थे। एक बार उन्होंने सत्यार्थी को सजा के तौर पर धूप में खड़ा कर दिया। वह बहुत देर तक धूप में खड़े रहे जिससे उनके पैर में फफोले पड़ गए थे।

पूरी पढ़ाई विदिशा से की

कैलाश सत्यार्थी किलेअंदर के वीर हकीकत मार्ग पर जिस घर में रहा करते थे, उनके परिजन आज भी उसी घर में रहते हैं। उनके बड़े भाई डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि कैलाश ने प्रारंभिक शिक्षा शहर के पेढ़ी स्कूल और तोपपुरा स्कूल में ग्रहण की है। इसके बाद उन्होंने एसएसएल जैन स्कूल में शिक्षा लेने के बाद एसएटीआइ से बीई इलेक्ट्रिकल ब्रांच से इंजीनिय¨रग की। इसके बाद इसी कॉलेज में दो साल तक पढ़ाया भी। कॉलेज प्रबंधन से विवाद के बाद नौकरी छोड़कर दिल्ली चले गए। बाद में वह केस जीते कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें वापस भी बुलाया पर सत्यार्थी जब तब अपनी अलग राह बना चुके थे।

चार भाइयों में सबसे छोटे

कैलाश सत्यार्थी चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी सुमंधा कैलाश, उनके अधिवक्ता पुत्र भुवन रिभु और पुत्रवधु प्रियंका बाल दासता के खिलाफ उनके संघर्ष के साथी हैं। उनकी पुत्री अस्मिता एक अमेरिकी विश्वविद्यालय में अध्ययन पूरा करने के बाद वाशिंगटन स्थित विश्व की जानी-मानी संस्था इंटरनेशनल सेंटर फॉर मिशन एंड एसप्लाइटेड चिल्ड्रेन में एक वर्ष तक फेलो रहीं हैं।

कई पदयात्राएं की

बाल मजदूरी की समाप्ति के लिए लोक जागरण और जन आंदोलनों के साथ ही मजबूत कानूनों व सरकारी योजनाओं की मांगों को लेकर कैलाश सत्याथी के नेतृत्व में अनेकों यात्राएं की गई। इनमें 1993 में बिहार से दिल्ली तक की पदयात्रा, 1994 में कन्याकुमारी से दिल्ली तक की भारत यात्रा, 1995 में कोलकाता से काठमांडू तक की यात्रा और 2007 में बाल व्यापार विरोधी दक्षिण एशियाई यात्रा आदि प्रमुख हैं। शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने में भी उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। 2001 में लाखों लोगों को शामिल करके उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर होते हुए दिल्ली तक की 20 राज्यों की 15 हजार किलोमीटर लंबी जनसाधारण यात्रा की।

बदला गया संयुक्त राष्ट्रसभा का प्रोटोकाल

कैलाश सत्यार्थी पहले गैर सरकारी व्यक्ति हैं जिन्हें वर्ष 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन को संबोधित करने का मौका मिला। महाधिवेशन के दौरान चलने वाली समानांतर बैठकों और कार्यक्रमों में तो विशेषज्ञ लोग हिस्सा लेते रहे हैं किंतु महासभा के मुख्य अधिवेशन को सिर्फ प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति ही संबोधित कर सकते हैं। 2009 का विशेष सत्र बाल अधिकारों पर केंद्रित था। इसलिए संयुक्त राष्ट्रसभा ने अपने प्रोटोकाल में परिवर्तन करके कैलाश सत्यार्थी को विशेष अधिवेशन संबोधित करने का मौका दिया। उन्हें अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली आदि देशों की संसदों की विशेष बैठकों को संबोधित करने का भी मौका मिल चुका है। वे बाल मजदूरी और शिक्षा पर संयुक्त राष्ट्र संघ की कई महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य हैं। उन्हें आक्सफोर्ड, हार्वर्ड, प्रिंसटन जैसे अनेकों विश्वविद्यालयों में व्याख्यान देने हेतु आमंत्रित किया जाता रहा है।

पहले भी हो चुके थे नामित

कैलाश सत्यार्थी अनेकों बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित हो चुके हैं। एक बार तत्कालीन अमेरिकी सीनेटर और अब विदेशी मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने उनके नाम का प्रस्ताव किया था। उन्होंने कई पुस्तक-पुस्तिकाएं लिखी हैं। इसके अलावा 'संघर्ष जारी रहेगा' व 'क्रांतिधर्मी' नामक ¨हदी पत्रिकाओं और 'वर्कर्स पोलिडरिटी' व 'फ्रीडम नाउ' नामक अंग्रेजी पत्रों का वर्षो तक संपादन किया है।

तस्वीरों में जानिए कैलाश सत्यार्थी को

तस्वीरों जानिए कौन है मलाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।