विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सत्यार्थी को देख खोल दिया था शेर का पिंजरा..

By Edited By:
Published: Fri, 10 Oct 2014 11:06 PM (IST)

गोंडा : घटना 15 जून 2004 की है। गोंडा जिले के कर्नलगंज कस्बे में सर्कस लगा था। इसमें बाल श्रमिक किशो

News Article Hero Image

गोंडा : घटना 15 जून 2004 की है। गोंडा जिले के कर्नलगंज कस्बे में सर्कस लगा था। इसमें बाल श्रमिक किशोरियों के काम करने की गूंज पूरे देश में गूंजी थी। वजह थे कैलाश सत्यार्थी। यह कैलाश का ही जुनून था, जो उन्होंने जान की बाजी लगाकर 11 किशोरियों को मुक्त कराया। यही नहीं, कर्नलगंज कोतवाली में यौन उत्पीड़न, बंधुआ मजदूर निषेध अधिनियम समेत 16 मुकदमे भी दर्ज हुए थे।

बताया जाता है कि कर्नलगंज में चल रहे एक सर्कस में बाल श्रमिक किशोरियों के शोषण की सूचना कुछ जागरूक नागरिकों ने बचपन बचाओ आंदोलन गैर सरकारी संगठन के प्रमुख कैलाश सत्यार्थी को दी थी। इसके बाद अगले ही दिन वह दिल्ली से कर्नलगंज पहुंच गए। इसकी भनक सर्कस संचालकों को हो गई। कैलाश सत्यार्थी जब किशोरियों से जानकारी हासिल कर रहे थे, तभी उन पर हमला बोल दिया गया। लोग बताते हैं कि उन्हें सरियों और डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उनकी कनपटी पर तमंचा तक तान दिया गया था। यही नहीं, शेर को छोड़ने के लिए पिंजरा तक खोल दिया था, मगर एक अफसर ने उसे किसी तरह बंद कर दिया। इस घटना में सत्यार्थी और उनके सहयोगी काफी जख्मी हो गए थे। उनका इलाज गोंडा में कराया गया था। यह पूरा वाकया काफी सुर्खियों में रहा था। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया था। इस मामले में कर्नलगंज कोतवाली में बंधुआ मजदूर निषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इस दौरान बाल श्रम करने वाली नेपाल, दार्जिलिंग व अन्य स्थानों से भगाकर लाई गई 11 किशोरियों को भी मुक्त कराया गया था। यही नहीं, दुष्कर्म का मामला भी दर्ज हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।