Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन मनाने यूएस जाएंगे रामदेव

    By Edited By:
    Updated: Fri, 23 Aug 2013 04:01 PM (IST)

    स्वामी विवेकानंद की जन्मदिन की 150 वीं सालगिरह मनाने के लिए योगगुरु बाबा रामदेव अगले महीने अमेरिका जा रहे हैं। पांच दिन की अपनी इस यात्रा में रामदेव श ...और पढ़ें

    Hero Image

    वाशिंगटन। स्वामी विवेकानंद की जन्मदिन की 150 वीं सालगिरह मनाने के लिए योगगुरु बाबा रामदेव अगले महीने अमेरिका जा रहे हैं। पांच दिन की अपनी इस यात्रा में रामदेव शिकागो और न्यू जर्सी भी जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि वे 26 सितंबर को भारत से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजकों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामदेव 27 सितंबर को होस्टन से रवाना होंगे और उसके दूसरे दिन शिकागो जाएंगे। इसके बाद वे पहले न्यूयार्क और फिर न्यू जर्सी में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे अमेरिका में भी कुछ दिन रुकेंगे।

    गौरतलब है कि साल 1983 के 11 सितंबर को स्वामी विवेकानंद ने धर्म संसद को संबोधित किया था और इसको भी 120 साल हो रहे हैं।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर