विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1200 करोड़ सूर्यो के समान 'क्वासर' मिला

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Thu, 26 Feb 2015 06:28 PM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2015 06:54 PM (IST)

चीन के खगोलविदों ने अब तक का सबसे बड़ा क्वासर (ब्लैक होल से बनी चमकदार वस्तु) खोजा है। इसका भार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीजिंग। चीन के खगोलविदों ने अब तक का सबसे बड़ा क्वासर (ब्लैक होल से बनी चमकदार वस्तु) खोजा है। इसका भार 1200 करोड़ सूर्यो के बराबर है। इसमें 4300 खरब सूर्यो के बराबर ऊर्जा है। यह पृथ्वी से 12.8 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।


विज्ञान पत्रिका नेचर में यह शोध प्रकाशित किया गया है। चीन के यून्नान प्रांत के लिजियांग से खगोलविदें ने सबसे पहले इसे देखा था। इसके लिए 2.4 मीटर लंबे दूरबीन का इस्तेमाल किया गया था। शिन्हुआ के अनुसार अमेरिका और चिली में हुए अध्ययन से भी इस क्वासर के अस्तित्व की पुष्टि हुई है।


शोध के मुख्य लेखक पीकिंग यूनिवर्सिटी के वू शुबिंग ने बताया कि बिग बैंग के 90 लाख साल बाद इस क्वासर के मिलने से हम काफी उत्साहित हैं। ब्रह्माांड के शुरुआती समय में ब्लैक होल के विकास के सिद्धातों को इस क्वासर ने उलझा दिया है। चीनी विज्ञान अकादमी में तारा भौतिकविद् चेन जियानशेंग ने बताया कि इस तरह के क्वासर का पता लगाने के लिए आमतौर पर 10 मीटर के दूरबीन की जरूरत होती है।


क्या होता है क्वासर?
क्वासर अति ऊर्जा युक्त सक्रिय आकाशगंगा का केंद्र है। यह ब्रह्माांड में मौजूद सबसे अधिक चमकदार पिंड है। 1963 में यह पहली बार मिला था। उसके बाद से खगोलविद् दो सौ हजार से ज्यादा क्वासर का पता लगा चुके हैं।