विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के साथ असैन्य परमाणु करार की संभावना नहीं- व्हाइट हाउस

By Test3 Test3Edited By:
Published: Fri, 16 Oct 2015 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2015 05:50 PM (IST)

अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान के असैन्य परमाणु करार की चर्चा चल रही है लेकिन इस समझौते के होने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान के असैन्य परमाणु करार की चर्चा चल रही है लेकिन इस समझौते के होने की संभावना बहुत ही कम है। हालांकि व्हाइट हाउस ने ये माना है कि उसके और पाकिस्तान के बीच परमाणु सुरक्षा और संरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत चल रही है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोसेफ अर्नेस्ट ने पत्रकारों से अपनी नियमित ब्रीफिंग के दौरान कहा कि – मैं जानता हूं कि इस वक्त पाकिस्तान के साथ असैन्य परमाणु करार को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जो लोग हमारे यहां काम कर रहे हैं उनसे भी ये बातें लगातार पूछी गई। अर्नेस्ट ने कहा कि जिस समझौते के बारे में अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं, उनको लेकर मैं ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगा।

ये भी पढ़ेंः अमेरिका पर छाया कैश संकट, तीन नवंबर तक बची नकदी

जब पत्रकारों ने व्हाइस हाउस के प्रेस सचिव से पूछा कि अगले हफ्ते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ यहां के राष्ट्रपति से मिलने आ रहे हैं, ऐसे में क्या अमेरिका असैन्य परमाणु करार को लेकर गंभीरता से विचार रहा है और क्या इस पर बैठक में इस पर भी बातचीत होगी? इस बात का जवाब देते हुए जोसेफ अर्नेस्ट ने कहा कि जहां तक परमाणु की सुरक्षा और उसके संरक्षण की बात है तो अमेरिका सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर बात करता है। एक सवाल के जवाब में अर्नेस्ट ने कहा कि- हमें पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान की सरकार इस बात से भली-भांति परिचित है कि उनके परमाणु हथियार को किस तरह का खतरा है। लेकिन, हमें यह भी विश्वास है कि वहां की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान में पेशेवर और समर्पित सुरक्षा बल हैं जो परमाणु सुरक्षा की प्राथमिकता को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि दो देशों के बीच जिस डील को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं अगले हफ्ते होने वाली बैठक में शायद ही उस पर बात आगे बढ़े। लेकिन, अमेरिका और पाकिस्तान परमाणु सुरक्षा के महत्व को लेकर नियमित रुप से बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः अमेरिकी मीडिया पर भड़के बॉबी जिंदल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।