विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओबामा और ट्रंप को पछाड़ 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' के पोल में जीते पीएम मोदी

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Mon, 05 Dec 2016 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 04:36 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर- 2016' की रेस जबरदस्त जीत दर्ज की है।

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर- 2016' की रेस में जबरदस्त जीत दर्ज की है। ऑनलाइन रीडर्स पोल को पीएम मोदी ने बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रम्प जैसे अंतरराष्ट्रीय नेताओं को हराकर जीता है। इस जीत की औपचारिक घोषणा 7 दिसंबर को की जाएगी। बता दें कि दावेदारों में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भी शामिल थे, लेकिन आखिरकार जीत प्रधानमंत्री मोदी को ही मिली। यह लगातार चौथा साल है, जब टाइम मैगजीन के 'पर्सन ऑफ द ईयर' के दावेदारों की सूची में नरेंद्र मोदी को शुमार किया गया था।

पिछले साल जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल चुनी गई थी 'पर्सन ऑफ द ईयर'

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी मैगजीन हर साल 'अच्छे या खराब कारणों से सुर्खियों में रहने वाले' व्यक्ति की तस्वीर अपने पहले पन्ने पर प्रकाशित करती है। पिछले साल टाइम ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को 'पर्सन ऑफ द ईयर' घोषित किया गया था। टाइम मैगजीन के संपादक हर साल दुनिया के नेताओं, राष्ट्राध्यक्षों, प्रदर्शनकारियों, अंतरिक्ष यात्रियों, पॉप संगीत के दिग्गजों के अलावा अच्छे या बुरे कारणों से चर्चा में रहे शख्स के नामों के लिए ऑनलाइन वोटिंग करवाते हैं।

टाइम मैगजीन ने साल 2016 के उन क्षणों का भी विश्लेषण किया है, जब दावेदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। मोदी ने 16 अक्टूबर को गोवा में हुए ब्रिक्स देशों के सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान को आतंकवाद का 'निर्यातक' देश कहा था। इस दौरान मोदी सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।

भारत और अमेरिका के रिश्ते सबसे मजबूत दौर में

'पर्सन ऑफ दि ईयर' की सूची में हिलेरी क्लिंटन भी थी शामिल

टाइम मैगजीन की 'पर्सन ऑफ दि ईयर' की सूची में इस साल अमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन, एफबीआई के प्रमुख जेम्स कोमी, एप्पल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक, अपने देश के लिए कुर्बान हुए मुसलमान अमेरिकी सैनिक हुमायूं खान के माता-पिता खिज्र और गजाला खान, उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेजा मे और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को शामिल किया गया है।

हार्ट ऑफ एशिया में बोले पीएम, आतंक के आकाओं पर चोट जरूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।