एशिया में भारत के दबदबे को चुनौती मान रहा पाकिस्तान
भारत के बढ़ते दबदबे को पाकिस्तान के हुक्मरान व नौकरशाह सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर रहे हैं।
ह्यूस्टन, प्रेट्र। एशिया के बदले हालात से पाकिस्तान बेचैन हो उठा है। भारत के बढ़ते दबदबे को पाकिस्तान के हुक्मरान व नौकरशाह सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर रहे हैं। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत एजाज अहमद चौधरी जब रविवार को ह्यूस्टन में पाकिस्तानी-अमेरिकियों को संबोधित करने पहुंचे तो उन्होंने पाकिस्तान के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की।
कहा कि एशिया की स्थिति में आया परिवर्तन पाकिस्तान के लिए नई चुनौती है। हालांकि चौधरी अमेरिकी में निवास कर रहे पाकिस्तानी मूल के लोगों को भरोसा दिलाते रहे कि हम अपने लक्ष्य पर फोकस कर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। पाकिस्तान कामयाब हुआ है, आगे भी होगा। पाकिस्तानी राजदूत अमेरिका को यह याद कराना भी नहीं भूले कि अमेरिका व चीन के बीच पाकिस्तान पुल का काम करता रहा है और फिर से करने का इच्छुक है।
चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के बारे में अमेरिकी धारणा सच्चाई से दूर है। पाकिस्तान ने पिछले तीन साल में आतंकवाद को परास्त किया है। वहीं कुछ अमेरिकी विशेषज्ञ अमेरिका की चीन से व्यापार संतुलन बढ़ाने की ख्वाहिश को पाकिस्तान के लिए दोनों देशों से अच्छे संबंध बनाने का अवसर बता रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: भारतीय सेना ने नौशेरा में ऐसे तबाह की पाकिस्तानी चौकी
यह भी पढ़ेंः पाक में गिरफ्तार शेख नबी अहमद के लिए भारत ने की कांसुलर एक्सेस की मांग