विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक में गिरफ्तार शेख नबी अहमद के लिए भारत ने की कांसुलर एक्‍सेस की मांग

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 23 May 2017 12:31 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 03:58 PM (IST)

शेख नबी अहमद के खिलाफ दर्ज एफआइआर के अनुसार, वह मुंबई निवासी हैं और पाकिस्‍तान में बिना किसी वीजा या एनओसी के रह रहे थे।

पाक में गिरफ्तार शेख नबी अहमद के लिए भारत ने की कांसुलर एक्‍सेस की मांग
पाक में गिरफ्तार शेख नबी अहमद के लिए भारत ने की कांसुलर एक्‍सेस की मांग

नई दिल्‍ली, एएनआइ। पिछले हफ्ते पाकिस्‍तान में गिरफ्तार हुए मुंबई निवासी शेख नबी अहमद के लिए भारत ने कांसुलर एक्‍सेस (राजनयिक संपर्क) की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में भारतीय उच्‍चायोग ने पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है और इस गिरफ्तारी के संबंध में पूरी जानकारी भी मांगी है, क्‍योंकि इसको लेकर इस्‍लामाबाद से कोई आधिकारिक पुष्टि या संचार नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि शेख नबी अहमद को बीते रविवार को मारगला पुलिस स्‍टेशन के अंतर्गत इस्‍लामाबाद के एफ-8 इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन पर बिना उचित इजाजत या यात्रा दस्‍तावजों के वहां रहने का आरोप है। उनके खिलाफ विदेशी कानून के अनुच्छेद 14 के तहत केस दर्ज किया गया और 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शेख नबी अहमद के खिलाफ दर्ज एफआइआर के अनुसार, वह मुंबई निवासी हैं और पाकिस्‍तान में बिना किसी वीजा या एनओसी के रह रहे थे। यह घटना ऐसे समय में सामने आई, जब कुलभूषण जाधव मामले को लेकर पहले से ही भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनातनी चल रही है। एक पाकिस्‍तान सैन्‍य अदालत ने जासूसी के आरोप में जाधव को मौत की सजा सुनाई है, जिस पर अंतरराष्‍ट्रीय अदालत के हस्‍तक्षेप के बाद फिलहाल रोक लग गई है। इस मामले में भारत का आरोप था कि इस्‍लामाबाद ने जाधव को कांसुलर एक्‍सेस से 16 बार इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: भाजपा की 'तानाशाही मानसिकता' को दर्शाता है परेश रावल का ट्वीट: शोभा ओझा