विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा की 'तानाशाही मानसिकता' को दर्शाता है परेश रावल का ट्वीट: शोभा ओझा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 23 May 2017 10:08 AM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 11:36 AM (IST)

पिछले महीने जम्‍मू-कश्‍मीर में भारतीय सेना की जीप के सामने बंधे हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। यह ट्वीट उसी संदर्भ में था।

भाजपा की 'तानाशाही मानसिकता' को दर्शाता है परेश रावल का ट्वीट: शोभा ओझा
भाजपा की 'तानाशाही मानसिकता' को दर्शाता है परेश रावल का ट्वीट: शोभा ओझा

नई दिल्‍ली, एएनआइ। कांग्रेस ने लेखिका अरुंधती राय पर बॉलीवुड अभिनेता व भाजपा सांसद परेश रावल द्वारा किए गए विवादित ट्वीट की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने मंगलवार को कहा कि यह स्‍पष्‍ट रूप से परेश रावल और भाजपा की 'तानाशाही मानसिकता' को दर्शाता है।

आपको बता दें कि परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'पत्थरबाजों की जगह अरुंधति राय को सेना की जीप के सामने बांधा जाना चाहिए।' दरअसल, पिछले महीने जम्‍मू-कश्‍मीर में भारतीय सेना की जीप के सामने बंधे हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। यह ट्वीट उसी संदर्भ में था।

कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा, परेश रावल ने अपने ट्वीट में संचार एवं अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता का इस्‍तेमाल किया, ताकि उन लोगों को चुप करा सकें जो उनसे अलग राय रखते हैं। उन्‍होंने कहा, 'परेश रावल जी ने जो कुछ भी कहा है वह तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। यह भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही का परिचय देता है।'

जदयू ने भी कहा, निंदनीय है परेश रावल का ट्वीट

वहीं जदयू नेता शरद यादव ने भी कहा कि परेश रावल का ट्वीट निंदनीय है और उन्‍हें इस तरह की टिप्‍पणी करने से बचना चाहिए। उन्‍होंने कहा, 'परेश रावल का ट्वीट निंदनीय है। ऐसे अभिनेता जिनकी फिल्‍में नहीं चलतीं, वे राजनीति में आ जाते हैं। वे राजनीति और लोगों के बारे में क्‍या जानते हैं? वे कुछ नहीं जानते हैं। उन्‍हें इस तरह की टिप्‍पणी करने से बचना चाहिए।'

हालांकि परेश रावल का समर्थन करते हुए भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने कहा है कि पत्‍थरबाजों को एक ऐसी महिला को निशाना बाने में मजा आएगा, जो अपने देश के प्रति वफादार नहीं है।

यह भी पढ़ें: मोदी की 'मन की बात' के बाद अब होगी 'जन की बात', पीएम से ऐसे करें संपर्क