विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड बाबा लाडला

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 02 Feb 2017 03:39 PM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2017 12:25 AM (IST)

पाकिस्तान सिंध रेंजर के अर्धसैनिक बलों ने ल्यारी में एक ऑपरेशन चलाया था। इस बीच, दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

पाकिस्तान: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड बाबा लाडला
पाकिस्तान: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड बाबा लाडला

कराची, पीटीआई। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने गुरुवार को देश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर बाबा लाडला को मार गिराया है। बाबा लाडला पर देश में कई आतंकी गतिविधियों और जघन्य अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

पाकिस्तान सिंध रेंजर के अर्धसैनिक बलों ने ल्यारी में एक ऑपरेशन चलाया था। इस बीच, दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। लाडला ने सुरक्षाबलों पर हथगोले भी फेंके। इस कार्रवाई में लाडला और उसके दो साथी मारे गए। वहीं इस ऑपरेशन में दो सुरक्षाबलों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी।

रेंजर्स ने अपना बयान में कहा कि लाडला उर्फ नूर मुहम्मद ल्यारी और आस-पास के इलाकों में आतंक का प्रतीक बन चुका था। वो कराची में अराजकता, गैंगवार, ड्रग्स और दूसरे अपराधों के लिए मशहूर हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उनके पास से एक एके-47, पिस्टल, माउजर और हथगोले बरामद किए हैं। रेंजर्स के मुताबिक, लाडला 74 केसों में मोस्ट वांटेड था।

पाकिस्तान ने लगाई हाफिज सईद के विदेश जाने पर रोक, दर्ज होगी FIR

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।