विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत पर गुर्राए मुशर्रफ, बोले- पाक के एटम बम शब-ए-बरात के लिए नहीं

By Kamal VermaEdited By:
Published: Thu, 11 Jun 2015 07:55 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2015 09:05 PM (IST)

भारतीय सेना द्वारा म्‍यांमार में हुए ऑपरेशन के बाद पाकिस्‍तान की तिलमिलाहट सामने आने लगी है। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लाहौर। भारतीय सेना द्वारा म्यांमार में हुए ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की तिलमिलाहट सामने आने लगी है। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान को उकसाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने परमाणु बम किस दिन के लिए बनाया है। हमने एटम बम शब-ए-बरात के लिए नहीं बनाए हैं। मुशर्रफ ने कहा कि हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। उन्होंने कहा कि भारत याद रखे कि हम म्यांमार नहीं हैं।

दूसरी तरफ पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री ने कहा है कि हमें भारत म्यांमार न समझे, हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम सक्षम हैं। पाकिस्तान ने एक आधिकारिक बयान में भी कहा है कि म्यांमार की तुलना में पाकिस्तान अलग है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी समेत भारतीय नेताओं द्वारा हाल में दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री चौधरी निसार अली खान ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल किसी भी विदेशी हमले का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं और भारत के नेताओं को दिन में सपने देखना छोड़ देना चाहिए। अपने बयान में आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पूर्व में भारत के मंसूबे कामयाब रहे होंगे, लेकिन भविष्य में वे ऐसा नहीं कर सकते।

निसार अली खान का कहना है कि उनका देश म्यांमार की तरह नहीं है। उनका कहना है कि पाकिस्तान सीमा पार से आने वाली धमकियों के आगे घुटने टेकने वाला नहीं है। उनका यह बयान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि म्यांमार में आतंकियों के खिलाफ की गई सैनिक कार्रवाई दूसरे देशों के लिए संदेश है। खान ने कहा कि भारत को यह स्पष्ट होना चाहिए कि पाकिस्तान म्यांमार की तरह का देश नहीं है। पाक मंत्री ने कहा, जो पाकिस्तान के खिलाफ नापाक इरादे रखते हैं उनको कान खोलकर सुन लेना चाहिए कि हमारे सुरक्षा बल किसी भी दुस्साहस का जवाब देने में सक्षम हैं।

खान ने कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत की दादागीरी स्वीकार नहीं करेगा और भारतीय नेताओं को दिन में सपने देखना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के नापाक इरादे अतीत की तरह भविष्य में सफल नहीं होंगे। वहीं रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के बयानों को आपसी माहौल खराब करने वाला बताया है।

म्यांमार में भारत के ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत की शत्रुतापूर्ण कार्रवाई पर हमने सीरियस नोटिस लिया है, दुश्मनों के खिलाफ बायानबाजी और अपने एक्शनों के जरिए पारकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय सेना ने बड़े सैन्य अभियान को सफलतापूर्वक खत्म करते हुए मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में शामिल दोषियों को उनके ही गढ़ में खत्म कर दिया था। उग्रवादियों के इस हमले में भारत के 18 जवान शहीद हो गए थे।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ संसद सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित

इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि बांग्लादेश के उदय पर दिए गए भारतीय प्रधानमंत्री के बयान को पुराने जख्मों को कुरेदने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी के बयान से दोनों देशों के बीच बातचीत के माहौल में खटास आ गई है। आसिफ ने कहा कि सरकार राष्ट्र की रक्षा करेगी और अगर भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही, तो पाकिस्तान भी भारत को अच्छा सबक सिखाने में सक्षम है। पाकिस्तान में म्यांमार जैसा ही ऑपरेशन करने के बाबत पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर भारत ने ऐसा किया तो, पाकिस्तान करारा जवाब देगा।

पढ़ें: कारगिल युद्ध में पाकिस्तान ने भारत को मुश्किल में डाल दिया था: परवेज मुशर्रफ

भारतीय सेना ने दिया संकेत, ऐसे और ऑपरेशन संभव

पीएम मोदी की इजाजत पर हुआ म्यांमार में ऑपरेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।