विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक में हिंदू युवती से दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Wed, 08 Aug 2012 09:59 AM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2012 03:20 PM (IST)

इस्लामाबाद। एक हिंदू युवती के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में यहां एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। एक हिंदू युवती के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में यहां एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने दावा किया था कि युवती ने इस्लाम धर्म कबूल कर उससे निकाह किया था, जबकि युवती ने इन दावों को खारिज कर दिया।

युवती ने सरवर सोलंगी पर उसे अगवा करने और महीनों तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। सिंध हाई कोर्ट के हैदराबाद सर्किट ने सोमवार को सरवर को पुलिस रिमांड में भेज दिया। जज मुनीब अख्तर ने यह फैसला सोलंगी की उस याचिका पर सुनवाई के बाद दिया जिसमें उसने दावा किया था कि इस्लाम धर्म कबूल करने से पहले वह भी हिंदू था। सोलंगी के वकील गुलाम हैदर शाह ने कहा कि तंदोजाम की 19 वर्षीय इस युवती ने गत 20 मई को इस्लाम धर्म कबूल किया था और इस संबंध में सुबूत के तौर पर एक प्रमाण पत्र भी जारी किया गया था। युवती ने सोलंगी से कराची के शहर मलेयर टाउन में गत 25 मई को विधिवत निकाह किया था।

सोमवार को सुनवाई के दौरान युवती ने अदालत को बताया कि गत 18 मई को वह कपड़े धोने के लिए घर से निकली थी, जब सोलंगी और दो अन्य लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। वे उसे कराची ले गए थे। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'युवती को एक कमरे में बंद कर दिया गया और सोलंगी ने उसके साथ बलात्कार किया। युवती 30 जून को वहां से भाग निकली जब सोलंगी शराब लेने बाजार गया था।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर